इंद्री बनी ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की’: व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स 2023 में जीता ‘बेस्ट इन शो डबल गोल्ड’ का खिताब

0
129

भारत में पिकाडिली डिस्टिलरीज के प्रतिष्ठित घरेलू सिंगल माल्ट ब्रांड, इंद्री ने अपना नाम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की के रूप में दर्ज किया है। इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 को प्रतिष्ठित व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार दुनिया भर में भारतीय सिंगल माल्ट की गुणवत्ता और बढ़ती लोकप्रियता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की टेस्टिंग कॉम्पटीशन में से एक, व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स हर साल दुनिया भर में व्हिस्की की 100 से अधिक किस्मों का मूल्यांकन करता है। सभी श्रेणियों में कई राउंड में कठोर परीक्षण के बाद, एल्को-बेव इंडस्ट्री के कुछ टॉप टेस्टमेकर्स और इन्फ्लुएंसर्स का एक पैनल प्रत्येक श्रेणी में एक व्हिस्की को सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की घोषित करता है। इसके अलावा, वे सभी बेस्ट-इन-क्लास व्हिस्की में से एक व्हिस्की को बेस्ट इन शो के रूप में चुनते हैं। इस वर्ष, इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 ने सैकड़ों स्कॉच व्हिस्की, बॉर्बन्स, कैनेडियन व्हिस्की, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सिंगल माल्ट को पछाड़कर दुनिया भर में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है।

इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 एक पीटेड भारतीय सिंगल माल्ट है जो छह-पंक्ति वाली जौ से तैयार की गई है। यह भारत में तैयार किए गए पारंपरिक तांबे के बर्तनों में डिस्ट्रिल्ड की गई है। उत्तर भारत की सब ट्रॉपिकल जलवायु में काफी लंबे समय तक पीएक्स शेरी पीपों में सावधानी से पकाई गई यह अनूठी अभिव्यक्ति आपको किसी धुएं के झोंके की तरह लुभाती है। इसी के साथ ही कैंडिड ड्राइड फ्रूट, टोस्टेड नट्स, बेहतरीन मसाले, ओक, खट्टी मीठी चॉकलेट आदि जैसे असंख्य स्वाद आपकी इंद्रियों को जागृत कर देते हैं।

इंद्री के सफर की शुरुआत भारत के पहले ट्रिपल कास्क सिंगल माल्ट इंद्री-ट्रिनी से शुरू हुई थी। गुणवत्तापूर्ण घरेलू पेय पदार्थों को विश्व मानचित्र पर लाने के मिशन के साथ, पिकाडिली डिस्टिलरीज ने दो साल पहले अपनी तरह का अनोखा सिंगल माल्ट पेश किया था। 2021 में लॉन्च होने के बाद से, ब्रांड ने 14 से अधिक वैश्विक पुरस्कार जीते हैं।

इंद्री-ट्रिनी भारत के 19 राज्यों और 17 देशों में उपलब्ध है; इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 नवंबर से अमेरिका, भारत और चुनिंदा यूरोपीय देशों में उपलब्ध होगा।

व्हिस्की ऑफ़ द वर्ल्ड अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी सूची यहाँ देखें।

स्टॉक टिकर: (PICCADIL | 530305 | INE546C01010)

https://www.bseindia.com/stock-share-price/piccadily-agro-industries-ltd/piccadily-agro-inds/530305/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here