जंतर मंतर पर सरकार की मजदूर- किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों- किसानों का जोरदार धरना प्रदर्शन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

0
126

नोएडा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जन विरोधी व राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ और मजदूरों किसानों के कई जलन मुद्दों/ मांगों को लेकर सीटू, इंटक, एच एम एस, ए आई यू टी यू सी, टी यू सी सी, सेवा, ऐक्टू, एलपीएफ, यू टी यू सी, एम इ सी, आई सी टी यू, ए आई के एम, ए आई के एम, ए आई के एस, ए आई एम, एस के एम व अन्य सभी सहयोगी संगठन के कार्यकर्ताओं उ‌ने जंतर मंतर नई दिल्ली पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर जमकर हल्ला बोल।

नोएडा से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, हरी गुप्ता ,ओमप्रकाश, हुकम सिंह, सुनील पंडित, पारस रजक, अमी चंद, संतोष कुमार, मोहम्मद फिरोज, राम स्वारथ के नेतृत्व में सैकड़ो मजदूरों ने जंतर मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसी तरह किसान सभा गौतम बुद्ध नगर कमेटी के नेता जगबीर नंबरदार, अजय पाल, सतीश यादव, जबरी मुखिया, अजब सिंह नेताजी, विनोद सरपंच, पप्पे सिंह, संजय नगर, राम सिंह के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा से दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड डॉक्टर के. हेम.लता सहित मजदूर- किसान संगठनों के कई राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि 3 दिन से लगातार सभी प्रदेशों के राज्यपाल महोदयों के कार्यालय पर मजदूरों किसानों का महापड़ाव चल रहा है और आज जंतर मंतर नई दिल्ली पर मजदूर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया है। अगर सरकार ने मजदूरों किसानों की मांगों को नहीं माना तो आने वाले समय में मजदूर किसान संयुक्त रूप से बड़े आंदोलन पर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here