’लव सेक्स और धोखा 2′: एकता आर कपूर ने दिखाया नया रास्ता, लीड के रूप में ट्रांसजेंडर वूमेन को किया लॉन्च!

0
60

लव सेक्स और धोखा 2 का पहला डोज, जिसे प्रोड्यूसर एकता आर कपूर और डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी द्वारा डिस्क्लेमर जारी करने के बाद रिलीज किया गया है, वह दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खीच रहा है। फिल्म की इंटेंस और बोल्ड कहानी के कारण लोग सोशल मीडिया पर इससे जुड़े हर एक पहलू पर चर्चा कर रहे हैं। कई चीजों के बीच, एक बात जिसने ऑडियंस को सच में शॉक कर दिया है, वह है एक ट्रेस वूमेन प्रोतागोनिस्ट का आना, जिसे प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पहली बार बड़े परदे पर लाया है।

एकता और कपूर ने कई नए चेहरे को स्क्रीन पर आने का मौका दिया है। ऐसे में लव सेक्स और धोखा के साथ उन्होंने 2010 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को इंट्रोड्यूस किया था। बोनिता राजपुरोहित फिल्म में कुल्लू के किरदार को निभा रही है, जिनकी हम सब ने लव सेक्स और धोखा 2 का पहला डोज में झलक देखी है। खासतौर पर यह पहली बार होगा जब एक ट्रांसजेंडर वूमेन को एक बड़ी स्क्रीन वाली बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में देखा जाएगा, और यह काम किया जा रहा है सिर्फ और सिर्फ एकता कपूर द्वारा। लव सेक्स और धोखा ने नए कलाकारों को कास्ट किया था, जो आज के दौर में इंडस्ट्री के जाने-माने नाम में से एक बन गए हैं।

लव सेक्स और धोखा 2 कहानी और कास्ट के मामलों में नई दिशा को खोल रही है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी को लेकर उत्साहित दर्शकों के सामने सब कुछ रख दिया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, “लव सेक्स और धोखा 2”, जो एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here