करोल बाग में खुला कैंटाबिल का सबसे बड़ा स्टोर

प्रमुख फैशन रिटेल ब्रांड कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने दिल्ली के प्रतिष्ठित शॉपिंग हब करोल बाग में अपने अब तक के सबसे बड़े स्टोर का शुभारंभ किया है। करोल बाग के प्लॉट नंबर 45 और 46, ब्लॉक-5, डब्ल्यूईए में स्थित यह नया स्टोर 7,874 वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है और कंपनी के 25 वर्षों के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।देशभर में 650 से अधिक स्टोर्स के मजबूत नेटवर्क के साथ कैंटाबिल ने इस नए आउटलेट के जरिए भारतीय फैशन रिटेल सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। कंपनी का कहना है कि यह स्टोर ग्राहकों को विश्वस्तरीय खरीदारी अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक रिटेल के नए मानक स्थापित करेगा।
यह स्टोर एक संपूर्ण फैमिली फैशन डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है, जहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज़ का प्रीमियम कलेक्शन भी एक ही छत के नीचे मिलेगा। रोजमर्रा के कैजुअल परिधानों से लेकर फॉर्मल और खास अवसरों के लिए तैयार किए गए कलेक्शंस तक, यहां हर आयु वर्ग और हर जरूरत के लिए विकल्प मौजूद हैं। स्टोर के इंटीरियर को आधुनिक डिजाइन, विशाल लेआउट, आकर्षक विजुअल मर्चेंडाइजिंग और बेहतर प्रोडक्ट डिस्प्ले के साथ तैयार किया गया है। कैंटाबिल का दावा है कि ग्राहकों को यहां खरीदारी के दौरान आराम, सुविधा और बेहतर अनुभव मिलेगा।
चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विजय बंसल ने कहा, “करोल बाग में हमारे सबसे बड़े स्टोर का उद्घाटन हमारे लिए बेहद खास अवसर है। दिल्ली हमेशा से कैंटाबिल के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है और करोल बाग देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शॉपिंग केंद्रों में से एक है। यह नया स्टोर पिछले 25 वर्षों की हमारी यात्रा और ग्राहकों की बढ़ती मांग का प्रतीक है। हम आगे भी अपने विस्तार और बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए निवेश जारी रखेंगे।”
निदेशक दीपक बंसल ने कहा, “हम चाहते थे कि यह स्टोर कैंटाबिल की पूरी पहचान को दर्शाए। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फैशन, फुटवियर और एक्सेसरीज़ की व्यापक रेंज के साथ इसे वन-स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। हमें विश्वास है कि यह नया स्टोर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के साथ हमारे रिश्ते को और मजबूत करेगा।”



