Business

लुमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ और अमेज़न इंडिया ने भारत का पहला स्मार्ट ऑडियो पोर्टेबल पावर स्टेशन ‘एज गो’ को लॉन्च करने के लिए साझेदारी की

एनर्जी सॉल्यूशंस में अग्रणी कंपनी, लुमिनस पॉवर टेक्नोलॉजीज़ ने एज का लॉन्च किया है। यह स्मार्ट और पोर्टेबल पॉवर पर केंद्रित एक नया ब्रांड है। इसे भारत में गतिशील, कनेक्टेड और सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित ग्राहकों के लिए डिज़ाईन किया गया है। एज की शुरुआत एज गो 1500 के साथ की गई है, जो इंटीग्रेटेड म्यूज़िक सिस्टम के साथ भारत का पहला पोर्टेबल पॉवर स्टेशन है। इसके साथ ही लुमिनस का प्रवेश पोर्टेबल एनर्जी स्टेशन की श्रेणी में हो गया है। यह प्रदर्शित करता है कि ऊर्जा किस प्रकार काम, रचनात्मकता एवं जीवनशैली को समर्थ बनाने में योगदान दे रही है।

एज गो सीरीज़ केवल अमेज़न इंडिया और लुमिनस ईशॉप पर उपलब्ध है। अमेज़न के मजबूत डिलीवरी नेटवर्क और लुमिनस के भरोसेमंद सर्विस ईकोसिस्टम के साथ भारत में मेट्रो शहरों से लेकर दूरदराज के कस्बों के ग्राहक अब अगली पीढ़ी की पोर्टेबल ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं, जो कनेक्टेड एवं ऑन-द-गो जीवनशैली के लिए डिज़ाईन की गई है।

लुमिनस पॉवर टेक्नोलॉजीज़ की चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रीति बजाज ने कहा, ‘‘एज का लॉन्च लुमिनस की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ हमने पारंपरिक ऊर्जा समाधानों से आगे बढ़कर कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी की एक नई श्रेणी का निर्माण किया है, जो आज के ग्राहकों के जीवन, आवागमन और कनेक्ट होने के तरीके को प्रभावित करेगी। एज से ऊर्जा के भविष्य का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

प्रीति बजाज ने आगे कहा, ‘‘एज एक भविष्य की सोच रखने वाला ब्रांड है, जो पोर्टेबल पॉवर के साथ जीवनशैली पर केंद्रित फीचर्स पेश करता है। यह टेक्नोलॉजी, डिज़ाईन और दैनिक उपयोगिता का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। एज गो पी सीरीज़ इस ब्रांड के अंतर्गत हमारा पहला उत्पाद है। हम इस पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार करेंगे। इससे विकसित होते हुए क्षेत्र में नेतृत्व करने का हमारा लक्ष्य प्रदर्शित होता है।’’

पॉवर के साथ मनोरंजन: एज गो 1500 का विकास गतिशील रहते हुए जिंदगी जीने, काम करने और क्रिएट करने वाली पीढ़ी के लिए किया गया है। यह हाई-कैपेसिटी की पॉवर के साथ बेहतरीन मनोरंजन भी प्रदान करता है। 1200 वॉट आउटपुट, 90 से अधिक गैजेट्स की मल्टी-डिवाईस सपोर्ट और 90-मिनट की तेज चार्जिंग के साथ यह रिमोर्ट वर्कस्टेशन, क्रिएटर्स, एंट्रप्रेन्योर्स और ऑफ-ग्रिड जगहों के लिए सुगम ऊर्जा उपलब्ध कराता है। एज भारत का पहला स्मार्ट ऑडियो पोर्टेबल पॉवर स्टेशन है, जिसमें 90 वॉट का बिल्ट-इन स्पीकर, दो वायरलेस माईक्रोफोन, एक गिटार पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है, जो कभी भी और कहीं भी ऊर्जा और मनोरंजन प्रदान कर सकते हैं।

डिजिटल-फर्स्ट गो-टू-मार्केट स्ट्रेट्जी: एज के सभी उत्पाद इस श्रेणी में भारत के सबसे बड़े सर्विस ईकोसिस्टम द्वारा सपोर्टेड हैं, जिनमें 350$ सर्विस सेंटर, 24-घंटे में रिस्पॉन्स प्रॉमिज़ और 5 साल की रिप्लेसमेंट वॉरंटी के साथ कभी भी एवं कहीं भी ऑन-द-गो सर्विस का वादा शामिल है, जो अपनी श्रेणी में सबसे अधिक व्यापक है। इसके सभी उत्पाद बीआईएस-सर्टिफाईड और सोलर-रेडी हैं, जो ऑन-द-गो विश्वसनीयता एवं मन की शांति प्रदान करते हैं।

एज आधुनिक जीवनशैली में दूरदराज के वर्कस्टेशन और पॉप-अप स्टोर्स से लेकर आउटडोर एडवेंचर, वीकेंड गिग्स और होम बैकअप तक ऊर्जा का उपयोग किस प्रकार हो रहा है, इसमें एक पीढ़िगत बदलाव को प्रदर्शित करता है:-

मजबूत डिज़ाईन: फायर-रज़िस्टैंट (वी0) और स्प्लैश से बचाव के लिए आईपी34-रेटेड। इसलिए इनडोर और आउटडोर उपयोग के लिए सुरक्षित।मल्टी-डिवाईस क्षमताः 2 एसी पोर्ट द्वारा एक साथ 12 तक कनेक्शन, 4 यूएसबी (ए+सी), 2 डीसी पोर्ट और एक कार लाईटर पोर्ट, जो एक साथ 90 से अधिक परिवारों और प्रोफेशनल अप्लायंसेज़ को ऊर्जा प्रदान करता है।
दिलचस्प ऑडियोः 97 डेसिबल बेस और 101 डेसिबल ट्रेबल के साथ 90 वॉट का इंटीग्रेटेड स्पीकर, जो उच्च फाईडेलिटी का मनोरंजन प्रदान करता है।
सस्टेनेबल ऊर्जाः कभी भी स्वच्छ, रिन्युएबल चार्जिंग के लिए सस्टेनेबल और ड्यूरेबल लिथियम-आयन टेक्नोलॉजी और सोलर-रेडी इंटीग्रेशन।

Related Articles

Back to top button