Entertainment

”द दिल्ली फाइल्स” की शूटिंग हुई शुरू! विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पूजा के दौरान की एक खास झलक की साझा

द दिल्ली फाइल्स के साथ, फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपना अगला प्रोजेक्ट लाने के लिए तैयार हैं, जिसे अभिषेक अग्रवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। जब से मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा की है, तब से दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है, और अब सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर द दिल्ली फाइल्स के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जो फिल्म की शूटिंग की शुरुआत को दिखाता है। इसमें टीम पूजा करती नजर आ रही है, साथ ही कोलकाता में विभाजन के समय को दर्शाने के लिए बनाए गए बड़े सेट की एक झलक भी देखने को मिलती है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है:

“शुभारम्भ! आपके आशीर्वाद से आज #TheDelhiFiles की शूटिंग शुरू हो गई। क्रू की सभी देवियों द्वारा पूजा की गई। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। देशभर में प्रशंसा पाने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के माध्यम से दर्शकों को एक और सशक्त कहानी दिखाने जा रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद, निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने एक बार फिर विवेक के साथ ‘अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स’ और ‘आई एम बुद्धा’ प्रोडक्शन बैनर के तहत हाथ मिलाया है।

Related Articles

Back to top button