डायमंड F&B अवॉर्ड्स में पहुंचे मंत्री चिराग पासवान, मारवाह स्टूडियों के एम्फीथिएटर का किया उद्धाटन

मारवाह स्ट्रडियों में ‘डायमंड फूडीज़ एंड बेवरेजेस रिव्यूज अवॉर्ड्स 2025 ‘ का शानदार आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान ने ‘ एम्फीथिएटर ‘ का उद्धाटन किया और मारवाह स्टूडियों का पूरा कैंपस भम्रण किया और साथ डॉ संदीप मारवाह की प्रशंसा की । द्वीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।संदीप मारवाह चांसलर एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान, अनूप तिवारी फाउंडर एंड एडिटर डायमंड फूडीज एंड बेवरेज मैगजीन, मीनू महाजन फॉर्मर Mrs India, विजय कपूर चेयरमैन एस के ग्रुप ऑफ होटल्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने भारतीय अर्थव्यवस्था में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के विजन को प्राप्त करने की दिशा में सभी हितधारकों, उत्पादकों, शिक्षाविदों , स्टार्टअप्स और नव प्रर्वतकों के अथक प्रयासों की सराहना की । उन्होंने कहा, डॉ संदीप मारवाह देश – विदेश में हर जगह प्रचार प्रसार कर रहे है जो काबिले तारीफ है। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेशा से मारवाह स्टूडियों का नाम ऊपर रहा है और यहाँ पढ़ने वाला स्टूडेंट्स भविष्य का चमकता सितारा बनकर उभरा है।



