प्राइम वीडियो ने किया एलान, आज से ग्लोबली स्ट्रीम होगी ग्राउंड ज़ीरोइस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। ‘ग्राउंड ज़ीरो’ में इमरान हाशमी, सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। आज से भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा को देख सकते हैं।
असल घटनाओं से प्रेरित ग्राउंड जीरो की कहानी कश्मीर के तनाव भरे माहौल में बसाई गई है। फिल्म में बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे और उनकी टीम की दो साल तक चली जबरदस्त पड़ताल को दिखाया गया है, जिसमें 2001 के संसद हमले के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश की गई। ये फिल्म हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी, हिम्मत और चालाकी को सलाम करती है। ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों की असली और पेचीदा हकीकत को दिखाती है। मिशन कितना जोखिम भरा था, ये भी साफ नजर आता है। साथ ही उन जवानों की देशभक और कुर्बानी को भी पूरे सम्मान के साथ पेश किया गया है, जिनकी वजह से देश ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
https://www.instagram.com/p/DLF7gsgztK8/



