Entertainment

अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज, जानें कैसी है

Movie Review भूत बंगला

कलाकार : अक्षय कुमार , तब्बू , वामिका गब्बी , राजपाल यादव , परेश रावल , मनोज जोशी , असरानी और मिथिला पालकर

लेखक : आकाश कौशिक , अभिलाष नायर और प्रियदर्शन

निर्देशक : प्रियदर्शन

निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर, अक्षय कुमार

रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026

रेटिंग 2.5/5

फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, उनके साथ वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे भी हैं। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है और सभी एक्टर्स के काम की तारीफ हो रही है।
अर्जुन (अक्षय कुमार) लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है, बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। लोकेशन कोई आम नहीं है। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। लेकिन शादी यहीं होगी, क्योंकि होनी है। शादी की तैयारियों के साथ-साथ महल भी एक्टिव हो जाता है। अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे, रहस्यमय मंदिर… सब कुछ होता है, लेकिन फिल्म इन्हें डराने के लिए नहीं, माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल करती है। बीच में वामिका गब्बी का किरदार आता है, जो सब जानती भी है और कुछ छुपाती भी है। फिर दूसरे हिस्से में तब्बू आती हैं और कहानी को अतीत से जोड़ने की कोशिश होती है।

सपोर्टिंग कास्ट
परेश रावल और मनोज जोशी जैसे कलाकार हैं, लेकिन इस बार उनके पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।
और फिर असरानी…उन्हें देखकर फिल्म थोड़ी देर के लिए बेहतर लगने लगती है। यह उनकी आखिरी फिल्म है और उनके कुछ सीन आपको सच में मुस्कुरा देंगे। शायद इसलिए भी कि उनमें वो पुरानी गर्माहट है, जो बाकी फिल्म में मिसिंग है।

लेखन
डायलॉग ठीक हैं, लेकिन टिकते नहीं…कॉमेडी कई जगह जबरदस्ती बनाई हुई लगती है, अपने आप निकलते हुए नहीं.. और यही वो जगह है जहां पुराने दौर की याद आती है। जब नीरज वीरा जैसे लेखक हालात को इस तरह लिखते थे कि हंसी अपने आप निकलती थी जैसे हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी।

देखें या नहीं
अगर आप पुराने प्रियदर्शन और अक्षय कुमार वाली कॉमेडी की उम्मीद लेकर जाएंगे, तो फिल्म आपके उम्मीद पर खरी नहीं उतरती। हां, अगर आप हल्के मूड में, बिना ज्यादा सोच के सिर्फ टाइमपास के लिए जा रहे हैं, तो यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है। अक्षय कुमार, राजपाल यादव और असरानी के सीन आपको निराश नहीं करेंगे। भूत बंगला पूरी तरह खराब फिल्म नहीं है, लेकिन उतनी अच्छी भी नहीं है, जितनी हो सकती थी।

Related Articles

Back to top button