रियलमी ने विश्व के सबसे तेज चार्जिंग इनोवेशन, 320 वॉट के सुपरसोनिक चार्ज के साथ 4 मिनट में स्मार्टफोन चार्ज करने का चमत्कार किया

भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय ब्रांड, रियलमी ने आज अपनी नैक्स्ट जनरेशन की 320 वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की, जो उद्योग में मानकों को बदल देगी। 320 वॉट के सुपरसोनिक चार्ज के साथ पॉवर, सुरक्षा और एफिशियंसी में अत्याधुनिक प्रगति हासिल हुई है, जो फास्ट चार्जिंग को नई ऊँचाईयों पर ले जाएगी, और पूरे उद्योग में यूज़र के अनुभव को बदल देगी। 320 वॉट के अत्याधुनिक सुपरसोनिक चार्ज के अलावा रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज़ में नया स्मार्टफोन – रियलमी 13 सीरीज़ 5जी भी पेश किया है। रियलमी ने साफ कर दिया है कि नई नंबर सीरीज़ में ‘परफॉर्मेंस’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस 4 मिनट चमत्कार का अनुभव लेने के लिए शेनजेन, चीन में रियलमी के मुख्यालय में 100 से ज्यादा ग्लोबल मीडिया के प्रतिनिधि, फैन्स और स्मार्टफोन उद्योग के प्रोफेशनल्स मौजूद थे। यह क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए चार्जिंग का अनुभव पूरी तरह से बदल देगी और चार्जिंग में लगने वाला समय इतिहास की बात हो जाएगा। 4 मिनट चमत्कार के साथ यूज़र्स अपनी डिवाईस को एक कॉफी पीने या एक गाना सुनने के छोटे से समय में ही चार्ज कर सकेंगे। इसने ‘‘नो-वेट’’ चार्जिंग का एक नया युग शुरू कर दिया है। रियलमी के 320 वॉट सुपर सोनिक ने चार्जिंग की सुविधा और एफिशियंसी में एक नया मानक स्थापित कर दिया है, जिससे पूरे विश्व में यूज़र्स का दैनिक अनुभव बदल जाएगा।
रियलमी में गेमर्स के लिए एआई गेमिंग सुपर रिज़ॉल्यूशन है, जिसमें चिपसेट का वर्कलोड कम करते हुए सिल्की-स्मूथ, क्रिस्टल-क्लियर विज़्युअल्स प्रदान करने के लिए ऑन-डिवाईस एआई का उपयोग किया जाता है। इसका इन्हेंस्ड 4डी गेम वाईब्रेशन सौ से ज्यादा इन-गेम एक्शंस के लिए कस्टमाईज़ेबल हैप्टिक्स प्रदान करता है, जिसमें गन, स्किल, टक्कर, और फुटस्टेप्स शामिल हैं। यह ऑनर ऑफ किंग्स जैसे लोकप्रिय टाईटल्स को आसानी से सपोर्ट करता है। साथ ही रियलमी होलो ऑडियो के साथ आप साउंड पोज़िशनिंग को एडजस्ट कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि इनकमिंग कॉल अलर्ट से गेमिंग पर आपके फोकस में व्यवधान न पड़े और आप हर पल पूरी एकाग्रता के साथ खेल सकें।



