सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने समाज शास्त्री विशिष्ट जन ग्रुप को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों से अवगत कराया और समाज एवं अर्थ व्यवस्था सुधार के लिए उनके सार्थक सुझाव भी लिए

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 साल विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा विगत दिनों से समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से सम्पर्क का अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत आज भी भाजपा के विधायकों, पार्षदों एवं पार्टी नेताओं ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में सामान्य घर घर जन सम्पर्क के साथ ही प्रबुद्ध विशिष्ट नागरिक जनसम्पर्क भी पूर्ण किया।
प्रबुद्ध विशिष्ट नागरिक जनसम्पर्क के अंतिम दिन आज चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह एवं अनेक प्रख्यात समाज शास्त्रियों एवं अर्थ शास्त्रियों के ग्रुप से भेंट की। इस अवसर भाजपा नेता प्रोफेसर श्री अभिषेक टंडन भी उपस्थित रहे।
सांसद श्री खंडेलवाल ने समाज शास्त्री विशिष्ट जन ग्रुप को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों से अवगत कराया और समाज एवं अर्थ व्यवस्था सुधार के लिए उनके सार्थक सुझाव भी लिए।



