रेखा गुप्ता सरकार शीश महल को लक्सरी हास्पिटैलिटी में तब्दील करके आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को छिपाना चाहती है

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल द्वारा अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए करोड़ों करदाताओं के पैसे खर्च करके सिविल लाइन्स 6 फ्लेग स्टाॅफ रोड़ पर बने शीश महल को लक्सरी हास्पीटेलिटी बनाने की बजाय सार्वजनिक उपयोग के सेवा केन्द्र के रुप में भ्रष्टाचार का स्मारक बनाया जाना चाहिए, ताकि दिल्ली की भोली भाली जनता को पता चले कि उन्होंने दिल्ली की सत्ता पर एक ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को बैठाया जिसने भ्रष्टाचार खत्म करने की कसम खाकर अपने लिए सरकारी खजाने के करोड़ों रुपये खर्च करके शीश महल बनवाया।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, बंगले के नवीनीकरण और उसे बढ़ाने की कुल लागत 33.66 करोड़ रुपये थी। राजधानी के आम नागरिकों को पता होना चाहिए कि एक व्यक्ति के आराम के लिए बंगले का नवीनीकरण उसे भव्य शीश महल बनाया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के निवर्तमान उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना से फ्लैग स्टाफ रोड मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण की उच्च लागत, जो लगभग 70 करोड़ रुपये थी, उसके बारे में शिकायत की क्योंकि इसके नवीनीकरण में सभी भवन मानदंडों का घोर उल्लंघन किया गया था।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह जानकर आश्चर्य हुआ कि रेखा गुप्ता सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) शीश महल को एक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी ऑपरेटर को लीज पर देने की योजना बना रहा है ताकि केजरीवाल द्वारा बंगले के अवैध पुनर्निर्माण पर खर्च किए गए करोड़ों की राशि को मान्य साबित किया जा सके। क्योंकि शीश महल को लक्जरी हॉस्पिटैलिटी ऑपरेटर को देने से पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसके नवीनीकरण के लिए अधिक पैसा खर्च करेगा।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उपराज्यपाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के बाद ही बंगले में निर्माण की गतिविधि रोक दी गई और महंगे नवीनीकरण की जांच शुरू की गई, जिसके कारण तत्कालीन उपराज्यपाल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई सहित कई एजेंसियों द्वारा जांच शुरू की गई थी लेकिन रेखा गुप्ता सरकार की ढ़िलाई के कारण सरकारी एजेंसियां भी इसमें कुछ खास नही कर पा रही है, जबकि चुनाव से पहले भाजपा का हर नेता शराब घोटाला और शीश महल के भ्रष्टाचार को चीख-चीख कर बोल रहा था।



