दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी मुख्य अतिथि, ‘Genius Book of World Records’ में नाम दर्ज कराने के लक्ष्य के साथ 2 अगस्त को होगा भारत का सबसे बड़ा मेगा रक्तदान अभियान

लक्ष्मी तरु फाउंडेशन ने आज संविधान क्लब, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला भारत का सबसे बड़ा मेगा रक्तदान अभियान ‘Genius Book of World Records’ में अपना नाम दर्ज कराने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अभियान में दिल्ली की मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह मेगा रक्तदान शिविर JMD टेंट, जापानी पार्क, सेक्टर-10, रोहिणी, नई दिल्ली में प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देश में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाना तथा अधिक से अधिक लोगों को जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य से जोड़ना है।
इस वर्ष का अभियान भारतीय सशस्त्र बलों और थैलेसीमिया योद्धाओं को समर्पित है। अभियान का संदेश है—”A Drop for the Army” तथा “Every Drop Gives Someone a New Life.” इस मेगा अभियान के दौरान लगभग 3,100 यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में एकत्रित रक्त Armed Forces Transfusion Centre (AFTC), AIIMS, Safdarjung Hospital, Lady Hardinge Medical College & Hospital, Hindu Rao Hospital, Lions Blood Centre, Rotary Blood Centre तथा अन्य अधिकृत एवं लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंकों और अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त मिल सके।
विपिन गर्ग, संस्थापक एवं अध्यक्ष, लक्ष्मी तरु फाउंडेशन ने कहा, “हमारा लक्ष्य लगभग 3,100 यूनिट रक्त एकत्र कर ‘Genius Book of World Records’ में नया कीर्तिमान स्थापित करना है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह रक्त भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और देश के प्रमुख अस्पतालों में उपचाराधीन हजारों मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होगा। हमारा संदेश है—’Donate Blood, Save Lives’ और ‘A Drop for the Army’।”
अंकित गर्ग, महासचिव, लक्ष्मी तरु फाउंडेशन ने कहा, “यह अभियान केवल एक रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे देश को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का राष्ट्रीय अभियान है। हम युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, कॉर्पोरेट जगत और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान करते हैं।”
डॉ. महेश कुमार, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ ने कहा, “देश में सुरक्षित रक्त की हमेशा आवश्यकता रहती है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों तक का जीवन बचा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया नियमित रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और समाज के प्रति एक महान जिम्मेदारी है।”
सिंपल अरोड़ा, बाइकर एवं हीलर ने कहा, “युवा शक्ति यदि सेवा का संकल्प ले ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है और प्रत्येक युवा को इस महाअभियान का हिस्सा बनना चाहिए।”
आचार्य धर्मबीर, संस्थापक एवं अध्यक्ष, युग संस्कृति न्यास ने कहा, “मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। रक्तदान महादान है, जो बिना किसी भेदभाव के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देता है। प्रत्येक सक्षम नागरिक को इस पुण्य कार्य में अवश्य भाग लेना चाहिए।” शिविर में अनेक लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक, अस्पताल एवं चिकित्सा संस्थान भाग लेंगे। रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जांच, स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन, थैलेसीमिया जागरूकता, नेत्रदान संकल्प अभियान तथा रक्तदाताओं के सम्मान की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
रक्त संग्रहण केवल अधिकृत एवं लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंकों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक रक्तदाता की चिकित्सकीय जांच की जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगी। रक्तदान पूरी तरह स्वैच्छिक और निःशुल्क रहेगा।
इस अभियान को विभिन्न एनजीओ, अस्पतालों, कॉर्पोरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम विवरण
– तिथि: 2 अगस्त 2026
– समय: प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
– स्थान: JMD टेंट, जापानी पार्क, सेक्टर-10, रोहिणी, नई दिल्ली



