पर्नोड रिकार्ड इंडिया का रॉयल स्टैग 2025 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बना

पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने घोषणा की है कि IWSR 2025 की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, रॉयल स्टैग वर्ष 2025 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बन गया है। वर्ष 2025 में इस ब्रांड की कुल 3.26 करोड़ (32.6 मिलियन) केस की बिक्री दर्ज की गई। यह रॉयल स्टैग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पर्नोड रिकार्ड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जीन टुबूल ने कहा,”IWSR 2025 की रैंकिंग के अनुसार रॉयल स्टैग का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बनना पर्नोड रिकार्ड इंडिया के लिए गर्व की बात है। भारत में आर्थिक उदारीकरण के बाद रॉयल स्टैग ने उपभोक्ताओं को ग्रेन व्हिस्की से परिचित कराया। आकर्षक नई बोतलों की डिजाइन से लेकर छेड़छाड़ रोकने वाले सुरक्षित ढक्कनों तक, हर नए बदलाव के जरिए ब्रांड ने गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता दी। “नो आर्टिफिशियल फ्लेवर्स” अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को व्हिस्की के असली स्वाद के बारे में जागरूक किया गया। इसी सफल सफर के दौरान रॉयल स्टैग ने 1 करोड़ (10 मिलियन) केस बिक्री का महत्वपूर्ण आंकड़ा भी पार किया।
2011–2020 : व्हिस्की श्रेणी में अग्रणी बनने का सफर ग्रेन व्हिस्की को शामिल करने के बाद, रॉयल स्टैग ने रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट पेश कर अपने उत्पादों में नए बदलाव जारी रखे
इस उपलब्धि पर पर्नोड रिकार्ड इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) देबाश्री दासगुप्ता ने कहा, “लोकप्रिय और प्रतिष्ठित ब्रांड केवल बोर्डरूम में नहीं बनते, बल्कि वे लोगों की संस्कृति का हिस्सा बनते हैं और हर ग्राहक का भरोसा जीतकर अपनी पहचान बनाते हैं। रॉयल स्टैग का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला व्हिस्की ब्रांड बनना केवल बिक्री का रिकॉर्ड नहीं है। यह पिछले 30 वर्षों से उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के के अनुरूप बने रहने और उनके जीवन का हिस्सा बनने की हमारी कोशिश का परिणाम है। हमने कभी सिर्फ इस श्रेणी का अनुसरण करने में विश्वास नहीं किया, बल्कि उसे नई दिशा देने का प्रयास किया है। रॉयल स्टैग की लगातार सफलता के पीछे उपभोक्ताओं की पसंद को गहराई से समझना और लगातार नए प्रयोग करना सबसे बड़ी वजह रही है
रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट और रॉयल स्टैग डबल डार्क जैसे नए और प्रीमियम उत्पादों के जरिए ब्रांड ने अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार किया है। यह उपलब्धि पर्नोड रिकार्ड इंडिया के उस लक्ष्य को और मजबूत करती है, जिसके तहत कंपनी भारत से ऐसे ब्रांड तैयार करना चाहती है जो वैश्विक स्तर पर सम्मानित हों और व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ लंबे समय तक सांस्कृतिक रूप से भी लोगों से जुड़े रहें।



