Business

सरकार ने पारबॉइल्ड, ब्राउन, व्हाइट राइस पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई इसका सीधा फायदा किसानों को होगा

केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सरकार ने जुलाई 2023 में चावल की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिबंध लगाया था। एक्सपोर्टर्स ने गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट से पाबंदी हटाने के फैसले की सराहना की और कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा
इंडियन राइस एक्सपोर्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रेम गर्ग ने बताया कि इस प्रतिबंध को हटाने का भारत सरकार का फैसला कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे कई क्षेत्रों के लोगो को फायदा मिलेगा….

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ब्राउन राइस और छिलके वाले चावल पर भी एक्सपोर्ट ड्यूटी को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है.सफेद चावल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 20 % से घटाकर शून्य कर दी गई है.यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू होगी

Related Articles

Back to top button