एसीटी फाइबरनेट ने 2024 के लिए आकर्षक प्लान्स के साथ दिल्ली में ब्रॉडबैंड पेशकश का विस्तार किया

दिल्ली के इंटरनेट यूजर्स के लिए एक आकर्षक कदम उठाते हुए, एसीटी फाइबरनेट (एट्रिया कन्वर्जेंस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड) ने नए प्लांस के साथ मौजूदा पेशकशों को अपग्रेड करने की घोषणा की है। एडवांस्ड एसीटी स्मार्टफाइबर तकनीक का लाभ उठाते हुए, कंपनी ने बजट-अनुकूल ब्रॉडबैंड प्लान्स की एक सीरीज को पेश किया है, जो 50 एमबीपीएस के लिए मात्र 549 रुपये से शुरू होती है और 1999 रुपये में 1 जीबीपीएस तक चलती है। यह तकनीक यूजर्स के लिए समर्पित वर्चुअल स्पीड लेन को सुनिश्चित करती है, जो बाधा मुक्त बैंडविड्थ की पेशकश करते हुए स्ट्रीमिंग, गेमिंग और व्यापक डाउनलोडिंग सहित असंख्य ऑनलाइन गतिविधियों के लिए आदर्श विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आता है। एंटरटेनमेंट-केंद्रित प्लान्स की शुरुआत 649 रुपये प्रति माह पर एसीटी वेलकम प्लस से शुरू होती हैं, जो डिज्नी + हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी 5 और युप्पटीवी तक पहुंच के साथ 50 एमबीपीएस की गति प्रदान करती है। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जो कंटेंट की व्यापक श्रृंखला चाहते हैं। नेटफ्लिक्स पसंद करने वालों के लिए, एसीटी वेलकम स्ट्रीम प्लान 699 रुपये प्रति माह पर 50 एमबीपीएस और नेटफ्लिक्स सदस्यता प्रदान करता है। प्रीमियम दिल्ली सिग्नेचर प्लान 999 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है, जिसमें नेटफ्लिक्स, डिज्नी + हॉटस्टार, सोनी लिव, जी 5 और युप्पटीवी की सदस्यता के साथ 150 एमबीपीएस की गति शामिल है, जो अल्टीमेंट एंटरटेनमेंट पैकेज चाहने वाले परिवारों की जरूरतों को पूरा करती है। इन प्लान्स को डिजिटल सामग्री की प्रचुर मात्रा तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को शानदार मनोरंजन का अनुभव मिलता है। बेहतर इंटरनेट और मनोरंजन सेवाओं के अलावा, एसीटी फाइबरनेट डिजिटल सुरक्षा और घरेलू निगरानी को उच्च प्राथमिकता देता है। इसकी ब्रॉडबैंड सेवाओं के हिस्से के रूप में एसीटी शील्ड और एसीटी होम कैमरा की शुरूआत सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करती है, जो यूजर्स को संभावित सायबर खतरों से बचाती है और घरेलू सुरक्षा के लिए रियल टाइम की निगरानी प्रदान करती है। ये सेवाएं एसीटी फाइबरनेट की न केवल अपने ग्राहकों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनका ऑनलाइन अनुभव सुरक्षित हो।



