दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी जुलाई 5 से 10 तारीख के बीच सभी जिला एवं ब्लाक में ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करेगी – देवेन्द्र यादव ।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने नेतृत्व में आज सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की गई। जिला की बैठकों में जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के साथ पूर्व विधायक, लोकसभा आर्ब्जवर, जिला आर्ब्जवर, ब्लाक अध्यक्षों सहित अग्रिम संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई और सेल एवं विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस की बैठकों संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया और जिला के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बैठकों में चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने जिला कार्यकारिणी की बैठकों में हिस्सा लिया और बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। वेबसाईट पर संगठन की सभी गतिविधियों का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। श्री यादव ने बाबरपुर जिला कांग्रेस के तहत आने वाले राम नगर ब्लाक और नन्द नगरी ब्लाक कांग्रेस कमेटी दोनो के ब्लाक अध्यक्ष श्री कर्ण धीगिंया और कुलदीप भाटी के कार्यालयों का उद्घाटन भी किया। कार्यकारिणी की बैठक में जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन ने प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव को संविधान की कॉपी भी भेंट की। श्री देवेन्द्र यादव ने सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष सहित लोक सभा तथा जिला आर्ब्जवर को हिदायत देते हुए कहा कि ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी और मंडलम-सेक्टर बनाकर अगले 2 दिनों में प्रक्रिया पूरी करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पहुॅचानी होगी। उन्होंने कहा कि अगले महीने 5-10 तारीख के बीच सभी जिला कांग्रेस कमेटी में जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करना है। जिला में होने वाली ट्रेनिंग की तारीख, समय और जगह निर्धारित करके उसकी जानकारी जल्द से जल्द प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में देनी होगी।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि इसी महीने की 25 से 30 तारीख के बीच राजधानी में बढ़ते नशे के विरुद्ध विधानसभा स्तर पर जागरुकता अभियान चलाना होगा। जागरुकता अभियान के तहत रैली और धरना आयोजित करना है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी 15 तारीख से पहले प्रत्येक ब्लॉक में 12वी पास कम से कम 25 बेरोजगार युवाओ एवं ब्लॉक के क्षेत्र में चल रहे कोचिंग सेंटर्स को चिन्हित कर बच्चो का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।



