Business

कार्यस्थलों और समुदायों में बदलाव लाने में कला के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए

वर्ल्डमार्क के एरोसिटी में “वेयर आर्ट मीट्स वर्क- वर्कप्लेसेज देट इंस्पायर” शीर्षक से कला संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में यह दर्शाया गया कि कला किस तरह कार्यस्थलों को प्रेरणादायक और सहयोगपूर्ण बना सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत पैनल चर्चा से हुई, जिसमें अशना मलिक, अर्जुन बहल और ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज के प्रतिनिधियों ने कार्यस्थलों में रचनात्मकता के महत्व पर विचार साझा किए। इसके बाद टोटेम आर्ट टूर में कलाकार अशना मलिक, श्वेता शर्मा, लेखा शास्त्री और प्रग्येश परमार की इंस्टॉलेशन कला प्रदर्शित की गईं।

इस अवसर पर, ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज़ के रिटेल हेड, श्री नितिन बीर ने कहा, “ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज़ में, हम कला को स्थान-निर्माण के एक अनिवार्य अंग के रूप में देखते हैं — जो रचनात्मकता को प्रेरित करती है, कल्याण को बढ़ावा देती है, और लोगों और स्थानों के बीच सार्थक संबंध बनाती है। सेंट+आर्ट इंडिया के साथ हमारा सहयोग वर्ल्डमार्क दिल्ली में इस दृष्टिकोण को साकार करता है — कला को सुलभ बनाना, उभरती प्रतिभाओं को पोषित करना, और ऐसे अनुभव निर्मित करना जो हमारे समुदायों को एकजुट और समृद्ध करें।”

Related Articles

Back to top button