द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 की लॉन्च से पहले सिंगापुर में हुआ ग्रैंड एशिया-पैसिफिक प्रीमियर

प्राइम वीडियो पर “द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर” के मच अवेटेड दूसरे सीजन के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले, सीरीज की कास्ट और क्रिएटर एशिया पेसिफिक रीजन में एक स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए सिंगापुर पहुंचे। स्टार स्टडेड इस प्रीमियर में शोरनर जे.डी.पायने, डायरेक्टर चार्लोट ब्रैंडस्टॉर्म और टैलेंटेड कास्ट टोली मौजूद थी, जिनमें चार्ली विकर्स, लॉयड ओवेन, मेगन रिचर्ड्स, मार्केला कावेनाघ, चार्ल्स एडवर्ड्स, इस्माइल क्रूज़ कोर्डोवा, टायरो मुहाफिदीन और ट्रिस्टन ग्रेवेल शामिल थे।
अपने टूर के दौरान, टीम ने सीरीज के पहले दो एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। जिसमें जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस और भारत के मीडिया रिप्रेजेंटेटिव्स के साथ-साथ फ्रैंचाइज़ी के फैंस भी मौजूद थे। इस इवेंट की शुरुआत अमेज़न प्राइम वीडियो SEA और MENA के डायरेक्टर डेविड सिमोंसेन ने की, जिसके बाद ग्रैंड स्क्रीनिंग की गई। जैसे-जैसे दोस्ती की परीक्षा होती है और राज्य टूटने लगते हैं, एल्विस, ओर्क, इंसान, जादूगर और हार्फूट को बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ती मुश्किलों के बावजूद, अच्छाई की ताकतें उस चीज़ की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करती हैं जो उनके लिए सबसे जरूरी है, और वह हैं वे एक-दूसरे के लिए।
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीज़न 2 का प्रीमियर दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर 29 अगस्त, 2024 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में कई दूसरे भाषाओं में खास तौर से किया जाएगा।



