आस्थादिल्ली एनसीआर

लाल बाग का राजा ट्रस्ट दिल्ली द्वारा सर्वप्रथम गणपति महोत्सव की हार्दिक शुभ कामनाएं!

आज लाल बाघ का राजा ट्रस्ट द्वारा आयोजित संस्थापक चेयरमैन श्री राकेश बिंदल जी ने बड़े हर्ष के साथ बतया की इस वर्ष परम श्रधेय बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी श्री वचनों द्वारा दिनाक 07.09.24 से 11.09.24 तक हनुमंत कथा और दिव्य दरबार हेतु स्वकृति प्रदान कर कृतार्थ किया, आपका आशीर्वाद हमेश हम सब पैर बना रहे यही हमरी कामना है

सन 2015 में मंगलमूर्ति गणपति की अनुकम्पा श्री राकेश बिंदल ने कुछ धर्मपरायण समर्पित व्यक्तियों की एक छोटी सी इकाई द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता व उत्थान के उद्देश्य से प्रेरित होकर लाल बाग का राजा ट्रस्ट (पंजी.) दिल्ली के रूप में स्थापित संस्थान द्वारा, प्रथम गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ तत्कालीन गृहमंत्री भारत सरकार, माननीय श्री राजनाथ सिंह द्वारा विभिन क्षेत्रों के गण-मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गयाI इस पावन पर्व से सम्बंधित जानकारी देते हुए हमें अत्यंत हर्ष का आभास हो रहा है कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आठवां विशाल गणपति, पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन डी डी ए ग्राउंड, समीप संत निरंकारी समागम स्थल, बुराड़ी बाहरी मुद्रिका मार्ग, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

गणपति महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभ-आरम्भ दिनांक 07-09-24 से 16-09-2024 एवं समय मद्यांह 02.00 बजे से रात्री 12.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। दर्शनार्थियों हेतु मुंबई के लाल बाग से लायी गयी गणपति के विशाल व अत्यंत शोभनीय मूर्ति के प्रत्यक्ष दर्शन के लिए विषेश व्यवस्था की जा रही है।

परम श्रधेय श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा श्री राम कथा वाचन दिनाक 12.09.24 से 16.09.24 तक, तथा धार्मिक क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित विभूतिओ द्वारा भजन प्रस्तुति का श्रवणकर अध्यात्मिक अनुभव का आनंद लें I सभी कार्यकर्मो का टीवी चैनल द्वारा सीधा प्रसारण, विस्तृत मीडिया कवरेज, अन्य प्रिंट संचार माध्यमो द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार1

Related Articles

Back to top button