एनीमे फैंस रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा की एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग के लिए आए एक साथ

गीक पिक्चर्स इंडिया ने अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा के लिए कैंपेन को लॉन्च किया है, जिसमें 4K में रीमास्टर्ड फिल्म का पहला प्रीमियर हुआ। शुक्रवार को आयोजित इस एक्सक्लूसिव इवेंट की मेजबानी गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर मिस्टर अर्जुन अग्रवाल और गीक पिक्चर्स इंक के फाउंडर मिस्टर तामोत्सु कोसानो ने की, जो इस इवेंट के लिए टोक्यो से आए थे। इस सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करने के लिए खास मेहमान जनरल वी.के. सिंह और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री विनय सहस्रबुद्धे ने इस इवेंट में शिरकत कर इसे और भी खास बना दिया।
मोक्ष मोदगिल, गीक पिक्चर्स इंडिया के सीईओ, ने दर्शकों का रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम के 4K फैन प्रीमियर पर दिल से स्वागत किया। उन्हें अपना शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वाल्मिकी के रामायण पर आधारित ये एनीमे एडेप्टेशन एक सांस्कृतिक पुल का काम करता है, जो भारत और जापान के बीच आर्टिस्टिक कंटेंट का आदान-प्रदान और ज्यादा बढ़ता है।
18 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से गीक पिक्चर्स इंडिया द्वारा चार भाषाओं – अंग्रेजी, हिं



