ज़ायडस वेलनेस ने वीमैक्स लॉन्च कर एडल्ट न्यूट्रीशन सेगमेंट में कॉम्प्लान का किया विस्तार

विज्ञान द्वारा समर्थित एक प्रमुख एफएमसीजी कंपनी, ज़ायडस वेलनेस ने वीमैक्स को लॉन्च कर अपने लेगेसी ब्राण्ड कॉम्प्लान का एडल्ट न्यूट्रीशन के क्षेत्र में विस्तार किया है। कंपनी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रोटीन, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स के साथ वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया, यह न्यूट्रीशन ड्रिंक वयस्कों में मसल मास, आंतों की सेहत और संपूर्ण इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
तरुण अरोड़ा, सीईओ, ज़ायडस वेलनेस, का कहना है, “वीमैक्स कॉम्प्लान में हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो के लिए एकदम सही प्रोडक्ट है। 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से कॉम्प्लान परिवार के पोषण का दूसरा नाम रहा है, और यह नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों तक की जरूरत को पूरा कर रहा है। वीमैक्स के साथ हम वयस्कों के लिए व्यापक स्वास्थ्य समाधानों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर रहे हैं। यह अनूठा फॉर्मूलेशन आवश्यक पोषण की कमियों को पूरा करता है जैसे प्रोटीन की कमी, आंतों की सेहत, मांसपेशियों की सेहत और इम्युनिटी। दरअसल, भारत में ये समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं।’’वहीं दूसरी तरफ, 30 से 55 वर्ष के बीच के 71% वयस्कों में मांसपेशियों की सेहत काफी खराब है, जबकि 18% वयस्कों में क्रॉनिक गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) की समस्याएं पाई गई हैं। ये समस्या उम्र के साथ और बढ़ती जाती है।
कॉम्प्लान वीमैक्स इस अनूठे प्रोटीन-गट फॉर्मूला के साथ उस कमी को पूरा करता है। ये प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक स्ट्रेन बैसिलस कोएगुलन्स और 31 प्रमुख पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी2 और अन्य विटामिन तथा मिनरल्स शामिल हैं।
ये दो फ्लेवर्स वनिला और चॉकलेट में एक्सक्लूसिव रूप से फार्मेसी पर उपलब्ध हैं। कॉम्प्लान वीमैक्स के हर सर्विंग में 2.6 बिलियन प्रोबायोटिक्स और 9% प्रीबायोटिक्स मौजूद है जोकि आंतों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है और प्रोटीन के पाचन को बढ़ाता है।



