फेडरेशन ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जो गुरुद्वारा सीस गंज साहिब साहब से चलकर चांदनी चौक, फतेहपुरी, मिठाई पुल, आजाद मार्केट, रोशनाहरा रोड होते हुए गुरुद्वारा नानक देव में संपन्न हुआ। जिसमें जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण का और नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव सतपाल सिंह मांगा, उपाध्यक्ष रमेश सचदेवा ने पांच प्यारों व पालकी साहिब में माथा टेकर आशीर्वाद लिया काफी संख्या में संगत फूलों की बरखा कर नगर कीर्तन का स्वागत कर रही थी।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा हमें श्री गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है जिसमें आपकी भाईचारा बना रहे।
नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे, गतका जत्था, टेंपो, कारों में संगत कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन में चल रहे थे।



