दिल्ली एनसीआर

यमुना को बचाने के लिए 17 से 40 दिनों तक चलेगी ‘‘यमुना बचाओ यात्रा’’

गंदी यमुना को किस तरह से साफ किया जा सकता है और इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 40 दिनों तक ‘‘यमुना बचाओ यात्रा’’ निकाली जाएगी। यह यात्रा 17 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक चलेगा। इस बात की जानकारी श्री प्रीतम धाम दशमेश धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/पीठाधीर बाबा हरिदास ने कही।

उन्होंने कहा कि उद्योगपति लोगों द्वारा फैक्ट्रियों व कल-कारखानों के माध्यम से कैमिकल युक्त पानी नालों में बहाकर यमुना नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार का राज्य सरकारों ने किसी एक विभाग की जिम्मेदारी तय नहीं की । जिससे यमुना सफाई के कार्य को एक विभाग दूसरे विभाग पर समस्या के निवारण के लिए टालता जाता है। उन्होंने कहा कि सीवेज/वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के कार्य योजना को भी अत्यंत लापरवाही व धीमी गति से किया जा रहा है जिसकी वजह से 80 प्रतिशत दिल्ली की जनता दूषित पानी पीने पर मजबूर। इससे पेट की बीमारियों के अलावा किडनी, चर्म रोग, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों हो रही है। इस अवसर पर बाबा हरीदास, डॉ. आर.पी. सिंह और सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य गौरव दुबे के अलावा वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार, दिल्ली झुग्गी-झोपड़ी एकता मंच के जवाहर सिंह, मेडीसन बाबा फाउंडेशन से ओंकानाथ शर्मा, डॉ. राजकुमार ढींगीया एडवोकेट एवं पं. अनिल शर्मा गजराज जी महाराज, जन विास संगठन रजनीश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button