Entertainment

उफ्फ ये सियापा मूवी रिव्यू: हंसी से भरी एक खामोश अराजकता

मूवी रिव्यू उफ्फ ये सियापा

कलाकार : सोहम शाह, नुसरत भरुचा, नोरा फतेही, ओमकार कपूर, शारिब हाशमी

निर्देशक : जी. अशोक

रेटिंग : 2/5 मून्स

कहानी

‘उफ्फ ये सियापा’ केसरी लाल सिंह (सोहम शाह) की उलझी हुई कहानी है, जिसकी ज़िंदगी ड्रग डिलीवरी में हुई एक गलती और गलतफहमियों की वजह से पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाती है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसका घर ही क्राइम सीन जैसा लगने लगता है। इसी बीच, उसकी पत्नी पुष्पा (नुसरत भरुचा) को शक होता है कि उसके पति की पड़ोसन कामिनी (नोरा फतेही) से नज़दीकियाँ बढ़ रही हैं। इंस्पेक्टर हसमुख (ओमकार कपूर) की एंट्री और उसके अपने राज़ कहानी को और उलझा देते हैं। फ़िल्म बिना एक शब्द बोले, सिर्फ़ हाव-भाव और हालातों के ज़रिए हँसी और उलझन पैदा करती है। मूक सिनेमा में सबसे ज़्यादा ज़िम्मेदारी कलाकारों की बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव-भाव पर होती है।सोहम शाह, नुसरत भरुचा और नोरा फतेही ने बेहतरीन काम किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और हाव-भाव बेहद प्रभावशाली हैं। शारिब हाशमी और ओमकार कपूर भी इस “सियापा” को और दिलचस्प बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button