फिल्म ‘दिल मद्रासी रिलीज

फिल्म रिव्यू: दिल मद्रासी
कलाकार शिवकार्तिकेयन,रुक्मिणी वसंत,विद्युत जामवाल,बीजू मेनन,संजय दत्त
डायरेक्टर :एआर मुरुगदॉस
रेटिंग 3/5
कहानी
मूल रूप से तमिल में बनी ‘मद्रासी’ को हिंदी में ‘दिल मद्रासी’ के नाम से रिलीज किया गया है। कहानी के केंद्र में एक एनआईए अफसर और उसका नया शार्गिद है। अनाथ रघुराम (शिवकार्तिकेयन) एक रेयर मेडिकल कंडिशन से जूझ रहा है। भ्रम के विकार से जूझ रहे रघुराम की जिंदगी में मालती (रुक्मिणी वसंत) प्यार बनकर आती है। इस बीच, एनआईए अधिकारी प्रेम (बीजू मेनन) और उनकी टीम एक कुख्यात उत्तर भारतीय गिरोह को हथियार तस्करी में शामिल होने से रोकने के मिशन पर हैं। विराट (विद्युत जामवाल) और चिराग (शब्बीर कल्लारकल) तमिलनाडु में हथियारों की तस्करी की योजना पर हैं। प्रेम का असफल मिशन और रघु का असफल आत्महत्या का प्रयास उन्हें एक साथ लाता है। NIA अफसर प्रेम राज्य में अवैध हथियारों की एंट्री रोकने के लिए रघुराम को भर्ती करते हैं।
कलाकरों की एक्टिंग की बात करें तो रघुराम की लेडी लव मालती के रूप में रुक्मिणी वसंत खूबसूरत लगी हैं। जबकि खलनायक के किरदार में विद्युत जामवाल का अक्खड़ अंदाज, जमीन से जुड़े अफसर के रोल में बीजू मेनन का काम लुभाता है। बाकी की सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपने-अपने हिस्से का काम किया है।



