Health

छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति द्वारा भव्य निःशुल्क हेल्थ चेकअप मेला का आयोजन किया गया

छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति द्वारा भारत के ओजस्वी, यशस्वी एवं तपस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत एक विशाल निःशुल्क हेल्थ चेकअप मेला का आयोजन किया गया।

संस्था संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना श्री जय भगवान गोयल जी की अध्यक्षता में संपन्न इस आयोजन में लगभग 780 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस मेले में दांत, आंख, हड्डी, नाक, कान, त्वचा, बाल, गला एवं हृदय रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नागरिकों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया। इस अवसर पर 175 ज़रूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क चश्मों का भी वितरण किया गया।

अपने संबोधन में श्री गोयल ने कहा कि संस्था लगातार पिछले 27 वर्षों से बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन है कि भारत विकसित होकर विश्व गुरु बने।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री मनदीप गोयल ने कहा कि संस्था ऐसे आयोजनों को निरंतर करती रहती है ताकि जनता को स्वास्थ्य लाभ और युवाओं को सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि निकट भविष्य में संस्था एक चेरिटेबल डिस्पेंसरी खोलने का प्रयास करेगी, जहां ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ के आधार पर नागरिकों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनमें श्री सत्यनारायण जटिया (सदस्य केन्द्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड), श्री दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महासचिव भाजपा), मास्टर विनोद (जिलाध्यक्ष शाहदरा भाजपा), डॉ. अनिल गुप्ता (प्रवक्ता भाजपा दिल्ली प्रदेश), श्री संजय गोयल (विधायक शाहदरा विधानसभा), श्री रंजीत कश्यप (पूर्व विधायक), श्रीमती कुसुम तोमर, श्री आशीष पूनिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। वहीं चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों एवं संस्थाओं में डॉ. लोकेश बंसल, डॉ. के.सी. मिश्रा, डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. सुभाष त्यागी, डॉ. हेमंत गोयल, डॉ. पी.के. अग्रवाल, डॉ. सिद्धांत त्रेहन, डॉ. अजय बेदी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. तनमय बंसल, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. गीता, सेंटर फॉर साइट फाउंडेशन, दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन, कैलाश दीपक हॉस्पिटल की टीमें विशेष रूप से शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त श्री धर्मेन्द्र बेदी, श्री दिनेश गुप्ता, श्री अवध कुमार, श्री रविन्द्र गर्ग, श्री शिव कुमार गुप्ता, श्री विष्णु गर्ग, श्री सांवर तायल आदि पदाधिकारियों ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button