एसरप्योर ने लॉन्च किए 7 नए स्प्लिट इन्वर्टर एसी; 7-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक और ‘आइस ब्लास्ट’ मोड के साथ मिलेगी जबरदस्त बचत

टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एसर ग्रुप की कंपनी, एसरप्योर इंडिया ने आज राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी लेटेस्ट ‘एसरप्योर चिल नियो’ स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की। इस भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल, एसरप्योर इंडिया के डायरेक्टर वासुदेव जी, सेल्स हेड रोहित जुत्शी, एपीएसी कंज्यूमर बिजनेस हेड लियोनार्ड यांग, ग्रुप प्रोडक्ट हेड क्रिस जॉर्ज और प्रोडक्ट मैनेजर अभिरूप घोष सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नई सीरीज में कुल सात मॉडल शामिल हैं:
1 टन – 3 स्टार
1 टन – 5 स्टार
1.5 टन – 3 स्टार (4800W)
1.5 टन – 3 स्टार (5100W)
1.5 टन – 5 स्टार
2.0 टन – 3 स्टार
2.0 टन – 5 स्टार
2 टन तक की क्षमता, 58°C की भीषण गर्मी में भी दमदार कूलिंग और 2026 की नई स्टार रेटिंग के साथ बेजोड़ बिजली बचत | भीषण गर्मी में भी बेजोड़ कूलिंग नियो सीरीज को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 58°C जैसे अत्यधिक तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सके। यह खूबी इसे भारतीय गर्मियों की तपिश के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है। इन एसी में 100% कॉपर कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो न केवल बेहतर हीट ट्रांसफर सुनिश्चित करते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं। कॉपर कॉइल अपनी मजबूती, जंग-रोधी क्षमता और आसान रखरखाव के लिए जानी जाती हैं, जो भारत की विविध जलवायु परिस्थितियों के लिए एकदम सही हैं। इसके साथ ही, इसमें एडवांस DOC सेंसर सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम यूनिट के भीतर तापमान की लगातार निगरानी करता है, जिससे एसी बिना किसी रुकावट के स्थिरता और भरोसे के साथ काम करता रहता है। आसान रखरखाव के लिए स्मार्ट डिजाइन
लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए नियो सीरीज में ‘सेल्फ-क्लीन’ टेक्नोलॉजी दी गई है। बस एक बटन दबाते ही यह फीचर इनडोर यूनिट के इवैपोरेटर कॉइल पर जमी धूल और गंदगी को साफ कर देता है। इसके अलावा, इन एसी के फिल्टर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इन्हें आप खुद आसानी से निकाल और साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर बार सर्विस टेक्नीशियन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चुनिंदा मॉडल्स में ‘4-वे स्विंग’ फीचर भी मिलता है, जो हवा को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं चारों ओर समान रूप से फैलाता है, जिससे पूरे कमरे में एक जैसी ठंडक बनी रहती है। साथ ही, हर यूनिट का लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक है, जो आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी देता है। लॉन्च के अवसर पर एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर, श्री सुधीर गोयल ने कहा, “हमारी नई एसरप्योर स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज का लॉन्च भारत में एक मजबूत और व्यापक होम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में हमारा एक और बड़ा कदम है। एसर की पांच दशकों की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और भरोसेमंद नवाचार की विरासत के साथ, हम भारतीय उपभोक्ताओं की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन सात नए मॉडल्स के साथ एसरप्योर इन्वर्टर एसी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल कूलिंग समाधान उपलब्ध कराना है।
कीमत और उपलब्धता एसरप्योर चिल नियो स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज की शुरुआती कीमत 29,990 रूपए रखी गई है (चुनिंदा मॉडलों के लिए)। ये एसी अमेज़न, एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसरप्योर कनेक्ट, एसर प्लाजा, एसरप्योर ऑनलाइन स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।



