आस्था

ईस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ @JitoNavkar

आज ‘द मेसिना बैंक्वेट’, ईस्ट दिल्ली के पावन प्रांगण में JITO (Jain International Trade Organization) ईस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ @JitoNavkar में सम्मिलित होने और अपने विचार साझा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मनोज कुमार जैन (डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन एवं मनोनीत निगम पार्षद), इस पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन करने अवसर रहा। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और आत्म-शुद्धि का एक महाकुंभ था, जहाँ भारत सहित 108 देशों के लाखों लोग, 6000+ मंदिरों/स्थानकों के माध्यम से इस दिव्य गूंज से जुड़े। इस अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और संयम—पर प्रकाश डालते हुए मुझे यह अनुभव हुआ कि आज के अशांत युग में ‘णमोकार मंत्र’ ही वह एकमात्र शक्ति है जो मानवता को सही दिशा दिखा सकती है। जैसा कि मैंने अपने संबोधन में कहा:

“णमोकार की शक्ति से जीवन संवर जाए,
“हर मन में शांति और प्रेम उतर जाए।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी दिल्ली संसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी रहे। इस भव्य और सफल आयोजन के लिए मैं JITO ईस्ट दिल्ली की कर्मठ टीम और नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाया।

आयोजन के प्रमुख सूत्रधार:

श्री तरुण जैन – चेयरमैन (Chairman)
CA मुकेश जैन – मुख्य सचिव (Chief Secretary)
श्री विपिन जैन – संयोजक (Convenor)
श्री नीलेश शाह – सह-संयोजक (Co-Convenor)
श्रीमती रूबी बॉबी जैन – चेयरपर्सन, JLW (Chairperson JLW)
श्रीमती विद्या दुग्गर – मुख्य सचिव, JLW (Chief Secretary JLW)
श्री अंकुर जैन – चेयरमैन, JYW (Chairman JYW)
श्रीमती स्वाति जैन – मुख्य सचिव, JYW (Chief Secretary JYW)

Related Articles

Back to top button