ईश्वर सबके लिए है,किसी एक के लिए नहीं…

करोल बाग स्थित बैपटिस्ट चर्च में सम्पन्न हुई। इस चर्च की स्थापना सन 1916 में की गई थी।माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार दिनेश दास एवं अन्य को चर्च में सामूहिक प्रार्थना सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया था, पर वे अनुपस्थित रहे, जो माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की गरिमा के विपरीत है।
सामूहिक प्रार्थना बाधित न हो, इस उद्देश्य से स्वतंत्र पंजीकृत ट्रस्ट द्वारा प्रार्थना सभा को निरंतर जारी रखा गया। बिना पादरी के भी स्वतंत्र पंजीकृत ट्रस्ट (बैपटिस्ट चर्च करोल बाग) ने प्रार्थना सभा का संचालन, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया। चेयरमैन सलेमेंट कोटि जो पिछले 40 वर्षों से चर्च की सेवा कर रहे है तथा सचिव टोनी कोटि ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से भविष्य में भी प्रार्थना सभाओं का संचालन निरंतर एवं शांतिपूर्ण तरीके से होता रहेगा तथा चर्च की सेवाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी।
भविष्य में भी प्रार्थना सभा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती रहे, इसके लिए माननीय न्यायालय के आदेशानुसार चर्च को निर्धारित समय पर ट्रस्ट द्वारा पूर्व की भाँति खोला एवं बंद किया जाता रहेगा। गौरतलब है कि इस चर्च में कुछ असामाजिक लोग प्रार्थना में बाधा डालकर कब्जा जमाना चाह रहे थे। हम पुलिस प्रशाशन व उच्च न्यायालय का धन्यवाद करते है।



