Entertainment

सोनी सब के यादें में कृष्णा भारद्वाज की एंट्री मृत पत्नी की आत्मा का साया समझे जाने वाले शख्स के रूप में

सोनी सब का शो यादें अपनी इमोशनल स्टोरीटेलिंग, दिलचस्प मेडिकल केस और अनपेक्षित ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। जैसे ही डॉ. देव मेहता (इक़बाल खान) और अस्पताल की टीम अजीबोगरीब मेडिकल मिस्ट्रीज़ को सुलझाने में जुटी है, एक नया केस सबको यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि असलियत क्या है और भ्रम क्या।

कहानी में नया मोड़ जोड़ते हुए, अभिनेता कृष्णा भारद्वाज शो में सतेन्द्र तिवारी (सत्तू) के किरदार में नज़र आएंगे। सत्तू की रहस्यमयी हालत ने उसके परिवार और डॉक्टरों दोनों को उलझन में डाल दिया है। जहां हर कोई मानता है कि वह अपनी मृत पत्नी की आत्मा से ग्रस्त है, वहीं डॉ. देव और अस्पताल की टीम सच्चाई का पता लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जैसे-जैसे और बातें सामने आती हैं, केस और भी उलझता जाता है। हर नया सुराग और सवाल खड़ा करता है, जिससे सत्तू का केस अस्पताल के सबसे अजीब रहस्यों में से एक बन जाता है।

क्या सत्तू पर सचमुच उसकी मृत पत्नी की आत्मा का साया है, या कोई और सच है जिसका सामने आना अभी बाकी है?

अपनी एंट्री को लेकर कृष्णा भारद्वाज ने साझा किया, “जब यह रोल मुझे मिला तो मैं सचमुच एक्साइटेड था क्योंकि सत्तू अब तक निभाए गए मेरे किरदारों से बिल्कुल अलग है। ऊपर से वह एक साधारण इंसान लगता है, लेकिन उसके भीतर भावनाओं का तूफ़ान चल रहा है। इस रोल की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मुझे सिर्फ़ सत्तू ही नहीं, बल्कि सत्तू की पत्नी का किरदार भी निभाना था। उन दोनों एनर्जीज़ और माइंडसेट्स के बीच स्विच करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। इस केस में रहस्य है, इमोशन है और कई अनपेक्षित ट्विस्ट्स हैं, जो इसे बेहद दिलचस्प बनाते हैं। मैं Sony SAB पर ‘यादें’ के साथ वापसी करके भी बहुत खुश हूँ।”

Related Articles

Back to top button