घोंडा विधानसभा विधायक सेवा सदन का उद्घाटन

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बोलते हुए कहा की मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास और जनकल्याण को समर्पित। चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का सबसे लंवा कार्यकाल है। योजनाओं को बताते हुए मनोज तिवारी आगे बोले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि। पहली बार मीत नगर-सबोली रेलवे हॉल्ट का निर्माण और 12 गाड़ियों के ठहराव की सुविधा। भारत मंडपन यशोभूम प्रगति मैदान टनल ये सब विश्वस्तरीय सुविधाएं दिल्ली को देने का कार्य नरेंद्र मोदी ने किये है।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा यमुना विहार पहला डाकघर पासपोर्ट केद्र खोला गया। 20 करोड़ की लागत से केन्द्रीय विद्यालय शाहदरा का भवन बनाया और अब 32 करोड़ की लागत से केन्द्रीय विद्यालय खजूरी का अत्याधुनिक भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरु होगा। 15 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगवाये लगभग 25 हजार करोड़ की सरकारी जमीनों को भूमाफिया से खाली करवाया। पहले शाहदरा, अब केंद्रीय विद्यालय खजूरी खास के बाद बुराड़ी और तिमारपुर में भी केंद्रीय विद्यालय शीघ्र शुरू होंगे।
विधायक अजय महावर ने कहा हमने विधायक सेवा सदन की नारियल फोड़ कर शुरुआत की है। और हमने अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की है जिससे घोंडा के नरगिक डिजिटल माध्यम से हमसे जुड़ सकते है। दिल्ली सरकार की योजनाओं को बताया और कहा की यमुना में बाटर टैक्सी की योजना बनायी जिसे श्री मती रेखा गुप्ता की सरकार पूरा करने जा रही है। दिल्ली सरकार यमुना मैया की सफाई और दिल्ली मे 100% इलेक्ट्रिक बस का लक्ष्य है।
डॉ यू के चौधरी ने बताया। अभी हमारा संघठन के जन कल्याण कार्य चल रहे है और उनसे लोगो को फायदा मिल रहा है। हरित दिल्ली पर और जाम मुक्त दिल्ली पर काम जारी है। उच्चस्तरीय शिक्षा स्वास्थ्य और परिवहन की दिशा मे हमारी सरकार काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन गोयल पूनम चौहान राजकुमार बल्लन जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा गुलाब सिंह राठौर मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सचिन मावी राहुल गौड़ दिनेश धामा पार्षद प्रमोद गुप्ता रेखा रानी प्रीती गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल विपिन शर्मा गंगाधर शर्मा राजेशपाल मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।



