Business

केश किंग पेश करता है “स्कैल्प फर्स्ट”; हेयर केयर में अब सबसे पहले रक्खें स्कैल्प का ख्याल!

बालों के झड़ने, डैंड्रफ, रूखेपन, बालों के नुकसान और अन्य समस्याओं को दूर करने वाले हेयर-केयर प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स की संख्या तो बाजार में लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद बालों की समस्याएँ उपभोक्ता के लिए एक बढ़ती हुई चिन्ता बनी हुई है। तो, इतने सारे समाधान होने के बावजूद भी समस्याओं से छुटकारा क्यों नहीं मिल रहा है?
शायद हम समस्याओं की जड़ तक जाने के बजाय, सिर्फ़ ऊपर से उनका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।
स्कैल्प ही वह आधार है, जहाँ से स्वस्थ बालों की शुरुआत होती है । बालों की रोज़ की देखभाल में हम अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। इस ज़रूरत को पूरा करने के लिए, ईमामी लिमिटेड के घराने की ओर से हेयर-केयर ब्रांड केश किंग पेश करते हैं स्कैल्प फर्स्ट – एक विशेष स्कैल्प-केयर रेंज, जिसे पुरुष और महिलाएं, दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक सरल सोच के आधार पर तैयार किया गया है: “पहले स्कैल्प के बारे में सोचें, खूबसूरत बाल अपने आप मिलेंगे।”

स्वस्थ बालों की शुरुआत सही बुनियाद से

स्कैल्प सिर्फ़ एक सतह नहीं है जिस पर बाल उगते हैं। यह अपने आप में एक परिवेश है। इसका अपना ही प्राकृतिक pH बैलेंस है, जो कि एक स्वस्थ स्कैल्प परिवेश बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस pH बैलेंस के बिगड़ जाने पर ही स्कैल्प पर अतिरिक्त तेल का जमाव, रूखापन, खुजली, फ्लेकिंग और असुविधा जैसी समस्याएँ होने की संभावना बढ़ सकती हैं।

इसी समझ के आधार पर केश किंग ने बालों की समस्याओं के दिखाई देने वाले लक्षणों के साथ-साथ स्कैल्प की देखभाल पर भी महत्व दिया है। एक स्वस्थ स्कैल्प वातावरण तैयार करने की दिशा में स्कैल्प के pH बैलेंस को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण पहला कदम है और इसी सिद्धांत के आधार पर स्कैल्प फर्स्ट रेंज को बनाया गया है।

दो अलग प्रकार के स्कैल्प , एक स्कैल्प ‘फर्स्ट’ सोच – इस सोच के आधार पर ब्रांड ने सिर्फ़ स्कैल्प की देखभाल के लिए कुछ विशेष तैयार किया है, बिल्कुल उसी तरह जैसे स्किनकेयर रूटीन, त्वचा के अलग-अलग प्रकार और ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं।

दो अलग-अलग प्रकार के स्कैल्प। एक स्कैल्प फर्स्ट की सोच।

दो विशेष रेंज के साथ इस ब्रांड को बाज़ार में लाया जा रहा है:

• ऑईली स्कैल्प रेंज – इस रेंज में Detoxyscalp™ के साथ मोरिंगा और एप्पल साइडर विनेगर के गुण भी शामिल हैं । Detoxyscalp™ एक विशेष उपादान है जो कि ऑईली स्कैल्प को संतुलित करने में मदद करता है ताकि अतिरिक्त सीबम, जड़ों में जमे हुए तेल, खुजली और बंद फॉलिकल्स से रहत मिले ।
• ड्राई स्कैल्प रेंज मोरिंगा, अनार और Scalpcalmin™ से समृद्ध है। Scalpcalmin™ पोषण और शांति प्रदान करन के लिए जाना जाता है और यह डिहाईड़्रेशन, फ्लेकिनेस, स्कैल्प टाइटनेस और अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

यह रेंज, बालों की देखभाल में सबके लिए सिर्फ़ एक ही समाधान प्रदान करने बजाय विभिन्न ज़रूरतों के लिए एक स्कैल्प-आधारित समाधान प्रदान करता है।

व्यक्तिगत चिंता से बेहतरीन समाधान के लिए पूरे विश्व में एक खोज

इस बारे में अपनी बात रखते हुए सुश्री आविशी राज लोहिया, ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट, ईमामी लिमिटेड ने कहा, “केश किंग के भविष्य के मामले में हमारी सोच बिल्कुल स्पष्ट है, हम इसे युवाओं और विभिन्न पीढ़ियों के लोगों का पसंदीदा बनाना चाहते हैं। ग्राहकों से बातचीत के दौरान हमें एक बेहद सरल सी बात समझ आईः बालों का गिरना, डैंड्रफ, खुजली और अतिरिक्त तेल जैसी समस्याएँ, बार-बार होने वाली स्कैल्प की परेशानिया हैं। फिर भी हेयर केयर उत्पादों ने सिर्फ़ परांपरागत रूप से बालों पर ही महत्व दिया है, कभी भी इसकी बुनियाद यानी सतह पर ध्यान नहीं दिया है। इससे हमें इस कैटेगरी की एक बुनियादी सोच पर सवाल उठाने का मौका मिला। और हमने स्कैल्प की देखभाल को भी हेयर-केयर रूटीन का उतना ही ज़रूरी हिस्सा माना।”

आविशी ने आगे और कहा “ग्राहकों ने त्वचा के प्रकार को समझते हुए अपना एक निजी स्किनकेयर अपनाया है और वे अपनी ज़रूरत के अनुसार ही रूटीन तय करते हैं। स्कैल्प के लिए भी इसी सोच को सच्चाई में बदलने का हमें एक बेहतरीन मौका मिला है। हमारा समाधान है स्कैल्प फर्स्ट – विशेष ज़रूरतों के अनुसार तैयार एक अनोखा स्कैल्प केयर। यह आईली और ड्राई स्कैल्प के साथ, पुरुष और महिला, दोनों के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेद का ज्ञान और आधुनिक स्कैल्प विज्ञान के साथ हम नए ज़माने के लिए उचित स्कैल्प केयर तैयार करना चाहते
हैं जो कि नई पीढ़ी को भी पसंद आए। क्योंकि जब आप स्कैल्प के बारे में पहले सोचना है , ताकि आप खूबसूरत बाल भी पाते हैं।”

विज्ञान और उपभोक्ता की ज़रूरतों का मेल

18 से 35 उम्र के शहरी उपभोक्ताओं में किए किए प्रोडक्ट अध्ययन में भी स्कैल्प फर्स्ट के प्रोडक्ट को समर्थन मिला है। यह अध्ययन स्कैल्प की विशेष समस्याओं में फॉर्मूलेशन की उपयोगिता का मूल्यांकन करने के लिए किया गया था। इस अध्ययन में अलग-अलग तरह के स्कैल्प से जुड़े अहम मानकों पर अच्छे नतीजे देखने को मिले। इससे यह भी पता चला कि सही स्कैल्प के लिए सही देखभाल अपनाने से उपभोक्ताओं को बेहतर लाभ मिल सकते हैं।

इन निष्कर्षों से स्कैल्प फर्स्ट के मूल विचारों को मज़बूती मिलती है: जब हम स्कैल्प को बेहतर समझेंगे, तभी हम बालों की बेहतर देखभाल कर पाएंगे। “अपना स्कैल्प समझें, सही समाधान चुनें।”

इस रेंज को केश किंग की वेबसाइट एवं प्रमुख ब्यूटी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे कि Amazon, Nykaa, Myntra, Flipkart और आधुनिक ट्रेड चैनल्स पर सितंबर महीने के मध्य में रोल-आउट किया जाएगा।

केश किंग स्कैल्प फर्स्ट पोर्टफोलियो शैम्पू, ऑयल, सेरम और मिस्ट में उपलब्ध है औऱ इसकी कीमत रु. 399 से रु. 499 है।

स्कैल्प फर्स्ट के साथ, केश किंग उस सोच को बदल रहा है जहाँ से हेयर-केयर की शुरुआत होती है – सिर्फ़ दिखाई देने वाले बालों से नहीं, बल्कि उन बालो को सहारा देने वाले स्कैल्प से।

Related Articles

Back to top button