Business

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026, ‘हमारी कहानियाँ, हमारा भविष्य’ थीम के तहत अलग-अलग थिएटर ट्रेडिशन को एक साथ लाएगा, जिसमें 9 देश और 100 से ज़्यादा देश शामिल होंगे।

भारत में हुए ब्रिक्स समिट के सफल समापन के बाद, भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ‘ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल’ 2026 के साथ एक और महत्वपूर्ण महोत्सव का आतिथ्य करने के लिए तैयार है । यह फेस्टिवल 12 से 14 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में 9 देशों – भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, रूस, वियतनाम, ईरान, साउथ अफ्रीका, कज़ाकिस्तान, इथियोपिया और ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के सौ से अधिक कला-प्रेमियों के साथ होगा। यह फेस्टिवल ब्रिक्स सदस्य देशों और पार्टनर देशों के थिएटर प्रैक्टिशनर, स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स और ऑडियंस को थिएटर ट्रेडिशन, कंटेंपररी परफॉर्मेंस प्रैक्टिस और शेयर्ड कल्चरल वैल्यूज़ की विविधता का संगम के लिए एक साथ लाएगा ।

इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले देशों के ‘नेशनल थिएटर स्कूल’ और महत्वपूर्ण थिएटर इंस्टीट्यूशन हिस्सा लेंगे, जिसमें रूस को उसके ‘नेशनल इंस्टीट्यूट’ और ‘नेशनल कल्चरल इंस्टीट्यूट’ के दो समूह अपनी प्रस्तुति करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन 12 अक्टूबर को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा परिसर में होगा । नई दिल्ली के चार प्रेक्षागृहों में नाट्य प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अभिमंच ऑडिटोरियम तथा सम्मुख सभागार, कमानी सभागार, एल.टी.जी. सभागार, मेघदूत थिएटर शामिल हैं। प्रतुतियों के लिए टिकट BookMyShow पर ₹200/- प्रति टिकट की आसान कीमत पर मिलेंगे, जिससे दर्शक इंटरनेशनल थिएटर शो-केस का अनुभव कर सकेंगे।

श्री विवेक अग्रवाल, IAS, माननीय सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, भारत की ओर से ‘ब्रिक्स  कल्चरल एजेंडा’ में इस पहल की अहमियत पर ज़ोर दिया गया । भारत ने 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है, जिसका थीम है “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी”, यानी ‘”सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” जिसमें ब्रिक्स देशों में कोऑपरेशन को मज़बूत करने के लिए आम-जन को ध्यान में रखकर तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए दृष्टि अपनाया गया है। 

Related Articles

Back to top button