Health

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल और नेत्रम आई सेंटर का गठबंधन:, दिल्ली-NCR में आंखों का बेहतर इलाज अब और पास

भारत के सबसे बड़े नेत्र देखभाल नेटवर्क में से एक, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने दिल्ली-NCR की जानी-मानी आई केयर संस्था नेत्रम आई सेंटर के साथ गठबंधन: किया। ग्रेटर कैलाश-2 (नई दिल्ली) और लोनी (गाजियाबाद) में स्थित नेत्रम आई सेंटर अब डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में नेटवर्क के सेंटरों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इस साझेदारी से पूरे क्षेत्र में उन्नत और विशेषज्ञ नेत्र उपचार तक लोगों की पहुंच और आसान होगी, साथ ही उत्तर भारत में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की बढ़ती मौजूदगी और मजबूत होगी। नेत्रम आई सेंटर और डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की खूबियां एक-दूसरे की पूरक हैं, चाहे वह क्लिनिकल विशेषज्ञता हो, नेटवर्क की पहुंच हो या समुदाय से जुड़ाव। दिल्ली-NCR के मरीजों को अब आंखों की कहीं ज्यादा विशेषज्ञताओं, उन्नत प्रक्रियाओं और विशेष इलाज की सुविधा मिलेगी।

डॉ. आशर अग्रवाल, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, ने कहा, “दिल्ली-NCR में हेल्थकेयर की मांग बहुत बड़ी है और यहां उन्नत, विशेषज्ञ नेत्र उपचार की जरूरत भी है, इसलिए यह क्षेत्र हमारे विकास के सफर का अहम हिस्सा है। “डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की एक बड़ी ताकत यह है कि हम आजमाई हुई तकनीकें, अपने यहां विकसित इनोवेशन और मानकीकृत क्लिनिकल सिस्टम उन इलाकों तक पहुंचाते हैं, जहां उनका सबसे ज्यादा असर हो सके। इन क्षमताओं को दिल्ली-NCR तक ले जाकर हम मरीजों को उन्नत नेत्र उपचार और विशेषज्ञता का लाभ दे पा रहे हैं।” दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और रोहतक में मौजूदगी के साथ NCR के मरीजों को आंखों की कई विशेषज्ञताओं और उन्नत प्रक्रियाओं का लाभ मिलता है। इनमें रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, SMILE और SILK जैसी रिफ्रैक्टिव प्रक्रियाएं, और ऑकुलोप्लास्टी, ग्लूकोमा, भेंगापन (स्क्विंट), ऑक्युलर ऑन्कोलॉजी और बाल नेत्र रोग जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं शामिल हैं।

उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की कई नई परियोजनाएं भी आने वाली हैं। इनमें मॉडल टाउन, रोहिणी और न्यू गुरुग्राम के साथ-साथ हरियाणा के भिवानी और रेवाड़ी में खुलने वाले नए सेंटर शामिल हैं। डॉ. अंचल गुप्ता, संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, नेत्रम आई सेंटर और हेड – क्लिनिकल सर्विसेज, ग्रेटर कैलाश, ने कहा, “डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के साथ यह साझेदारी हमारे लिए एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है।

Related Articles

Back to top button