Entertainment

Movie Review :- ये प्रेम मोल लिया

कलाकार
आयुष्मान खुराना , शरवरी , अनुपम खेर , स्वानंद किरकिरे , सीमा पाहवा , सुप्रिया पाठक कपूर , गीता अग्रवाल शर्मा , सौम्या टंडन , सुरभि तिवारी , कृष राव , अशनूर कौर कुकरेजा , जामील खान , श्रुति सेठ , शाद रंधावा , राजेश कुमार और गिरीश कुलकर्णी
लेखक
सूरज आर. बड़जात्या, सुरभि होरो, अभिषेक दीक्षित
निर्देशक
सूरज आर. बड़जात्या
निर्माता
राजश्री प्रोडक्शंस
रिलीज:
27 नवंबर 2026
रेटिंग
3/5

बड़े पर्दे पर जब शोर-शराबे और भारी-भरकम ‘एक्शन फिल्मों’ के बीच सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ लेकर आते हैं, तो वह सबसे पहले अपने शांत , घरेलू और इमोशनल मिजाज से ध्यान खींचती है. शुरुआत में कहानी में घुलने-मिलने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है, लेकिन आगे बढ़ते हुए आप उस परिवार में शामिल हो जाते हैं, जिसके लिए आप सिनेमाघर में पहुंचे हैं.

फिल्म की शुरुआत कोर्टरूम से होती है। यहां वेद मिश्रा (स्वानंद किरकिरे) अपने परिवार के साथ पूर्वा के परिवार से मुआवजा मांग रहा है। मामला परिवार के एक सदस्य की मौत से जुड़ा है। आखिर एक प्रेम कहानी अदालत तक कैसे पहुंच गई? शुरुआत में यही सवाल उत्सुकता बनाए रखता है।
कहानी पीछे लौटती है और प्रेम (आयुष्मान खुराना) और पूर्वा (शरवरी) से मिलवाती है। प्रेम संगीतकार है और उसे अपना संगीत तैयार करने के लिए शांत माहौल चाहिए। इसी तलाश में वह पूर्वा के घर किरायेदार बनकर पहुंचता है। पूर्वा बड़े परिवार के साथ रहती है। घर में दादी, नानी, चाची और बुआ समेत सभी महिलाएं हैं। घर के फैसलों से लेकर एक-दूसरे की देखभाल तक, सारी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।
प्रेम को पूर्वा पसंद आने लगती है। एक गरबा नाइट में दोनों की मुलाकात होती है। पूर्वा उसे प्लंबर समझ बैठती है। उसी रात प्रेम उसकी दादी को अस्पताल पहुंचाने में मदद करता है। धीरे-धीरे दोनों करीब आते हैं और बात शादी तक पहुंच जाती है।
लेकिन पूर्वा शादी के बाद अपना घर छोड़कर नहीं जाना चाहती। प्रेम उसकी बात समझता है और उसके परिवार के साथ रहने को तैयार हो जाता है। इतना ही नहीं, वह अपने परिवार को भी साथ लाना चाहता है। हालांकि, उसके पिता (स्वानंद किरकिरे) इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनकी सोच काफी पारंपरिक है और उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं होता। ऐसे में प्रेम के दादा (अनुपम खेर) उन्हें समझाते हैं। दादा के समझाने पर आखिरकार वह भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो जाते हैं।
अब सवाल है कि एक घर में दो परिवार कैसे रहेंगे? उनके बीच ऐसी क्या बात होती है कि मामला अदालत तक पहुंच जाता है? फिल्म इसी सफर को दिखाती है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ एक अच्छे और जरूरी सवाल से शुरू होती है। शादी के बाद लड़की ही क्यों अपना घर छोड़े, इस सोच पर बात होनी चाहिए। सूरज बड़जात्या ने इस विषय को पारिवारिक फिल्म के जरिए उठाने की कोशिश की है। फिल्म में अच्छे कलाकार हैं, कुछ भावनात्मक दृश्य हैं और परिवार वाला माहौल भी मिलता है।

 

Related Articles

Back to top button