सिंगिंग कैटेगरी में कोलकाता की अभिप्रिया चक्रवर्ती और डांसिंग कैटेगरी में ईटानगर के द ट्रेंड रहे विजयी

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (“LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया”) ने कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया (KCC) के साथ मिलकर ऑल इंडिया K-POP कॉन्टेस्ट 24 के तीसरे एडिशन का समापन एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ किया। इस ग्रैंड फिनाले में जहां असाधारण प्रतिभाओं ने खूबसूरत पर्फोर्मेंस पेश की, वहीं इस ईवेंट में भारत एवं कोरिया के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों की शानदार झलक देखने को मिली।
इस शाम का मुख्य आकर्षण दुनियाभर में लोकप्रिय K-POP बैंड LUN8 की यादगार पर्फोर्मेंस रही। अपनी डायनेमिक कोरियोग्राफी और भरपूर जोश के साथ दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले LUN8 ने चार्ट-टॉपिंग हिट्स पेश किए। इस शानदार फिनाले में, कोलकाता की अभिप्रिया चक्रवर्ती को सिंगिंग कैटेगरी में और डांसिंग कैटेगरी में ईटानगर के द ट्रेंड को विजेता घोषित किया गया। इन प्रतिभाशाली सितारों ने शानदार पुरस्कार के रूप में कोरिया की ऑल एक्सपेंस ट्रिप जीती।
विजेताओं को बधाई देते हुए श्री होंग जू जियोन, मैनेजिंग डायरेक्टर, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा, “ऑल-इंडिया K-POP कॉन्टेस्ट 2024 का ग्रैंड फिनाले में टैलेंट, पैशन और डेडिकेशन का एक बेमिसाल पर्फोर्मेंस देखने को मिला है। यहां हर पर्फोर्मर ने इस प्लेटफॉर्म पर कुछ हट के पेश किया। यहां उनकी पर्फोर्मेंस ने वास्तव में K-POP की भावना को जिंदा किया है। मैं द ट्रेंड और अभिप्रिया चक्रवर्ती को उनकी बेहतरीन उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया के डायरेक्टर वांग इल यंग ने कहा, “भारतीय प्रशंसकों के उत्साह के चलते, के-पॉप को जबरदस्त प्यार मिला है, जिसने हमें इस ग्रैंड फिनाले तक पहुंचाया है।
इस कॉन्टेस्ट के विजेताओं का चयन निर्णायकों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया, जिसमें श्री किम वुक, CEO, W कोरिया, कंटेंट क्रिएटिव कंपनी, श्री पार्क बोंग-यंग, कोरियोग्राफर, वन मिलियन डांस स्टूडियो, श्री गू ताए क्यूंग, KPOP डांस यूट्यूबर, श्री किम जिन सू, फैंटाजियो एंटरटेनमेंट टीम के प्रमुख भी शामिल थे। इन निर्णायकों ने प्रतिभागियों की बेहतरीन प्रतिभा और समर्पण की भरपूर सराहना की।
ऑल इंडिया K-POP कॉन्टेस्ट जैसी पहलों के जरिए, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक ऐसे ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है जो जेन ज़ी के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। ऑल इंडिया K-POP कॉन्टेस्ट 2024 की शानदार सफलता ने आने वाले सालों में और भी शानदार पर्फोर्मेंस के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया है। इसके चलते प्रशंसक इस बेमिसाल जश्न के अगले एडिशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



