Business

(Bayer) बायर ने सुप्राडिन मॉम्स और सुप्राडिन नेचुरल्स कैल्शियम+ पेश किए, जो माँ के शरीर में पोषण की कमी को दूर करने के लिए अपनी तरह की पहली प्रि-नैटल न्यूट्रिशन रेंज है

नेशनल न्यूट्रिशन वीक के मौके पर (Bayer) बायर की कंज़्यूमर हेल्थ डिवीजन ने प्रि-नैटल न्यूट्रिशन के क्षेत्र में कदम रखा है। इस मौके पर कंपनी ने अपने भरोसेमंद मल्टीविटामिन ब्रांड सुप्राडिन® के तहत सुप्राडिन मॉम्स और सुप्राडिन नेचुरल्स कैल्शियम+ लॉन्च किया। यह खास श्रृंखला उन महिलाओं की ज़रूरी पोषण संबंधी कमी को पूरा करने के लिए बनाई गई है, जो गर्भधारण से पहले, गर्भावस्था के दौरान और स्तनपान के समय होती हैं।

भारत में महिलाओं में पोषण की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। लगभग 60% महिलाएं एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित हैं और 70% से ज्यादा महिलाओं में कैल्शियम की कमी पाई जाती है[1]। यह समस्या सीधे तौर पर मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इतना ही नहीं आर्थिक रूप से भी इसका बड़ा असर है, क्योंकि आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया (आइडीए) भारत की जीडीपी का लगभग 1.18% तक नुकसान करता है। गर्भावस्था के दौरान पोषण की ज़रूरतें कई गुना ज़्यादा हो जाती हैं। शुरुआती महीनों में आयरन (लौह) की ज़रूरत 4-6 मि.ग्रा. प्रतिदिन होती है, जो गर्भावस्था के आखिरी हफ्तों में बढ़कर 10 मि.ग्रा. प्रतिदिन तक हो जाती है। साथ ही कैल्शियम की ज़रूरत भी लगभग दोगुनी हो जाती है, ताकि बच्चे की हड्डियों का सही विकास हो सके और कई जटिलताओं जैसे प्री-एक्लेम्पसिया, जन्म के समय कम वजन और मां की हड्डियों की कमजोरी से बचाव हो सके।

भारत में हर साल लगभग 2.3 करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं, जिससे यह पोषण की कमी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है[2]। गर्भावस्था के दौरान पोषक तत्वों की कमी के कारण लंबे समय तक असर पड़ सकता है, जिसमें शामिल हैं, मां का कुपोषण, बच्चों की कमजोर और रुकावट वाली बढ़त (स्टंटिंग) और पीढ़ी दर पीढ़ी कुपोषण का रहना।

(Bayer) बायर की नई प्रेगनेंसी पोषण श्रृंखला का उद्देश्य इन कमियों को दूर करना है, जिसमें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सम्पूर्ण सप्लीमेंट्स शामिल हैं।

सुप्राडिन मॉम्स: यह एक संपूर्ण प्रेगनेंसी सप्लीमेंट है, जिसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन B6, B12, कॉपर और जिंक शामिल हैं।यह पारंपरिक IFA आयरन-फोलिक एसिड से भी बेहतरीन IFA+ देता है, जो मां के पोषण के लिए एक उम्दा संपूर्ण समाधान है। सुप्राडिन नेचुरल्स कैल्शियम+: यह कैल्शियम, विटामिन D2 और मैग्नीशियम का संतुलित मिश्रण है, जो बच्चे की हड्डियों के विकास और मां की हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

ये प्रोडक्ट्स मिशन पोषण 2.0 जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के हिसाब से बने हैं और यह Bayer की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं कि वह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और संपूर्ण सप्लीमेंट्स के माध्यम से मां और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए काम कर रहा है। श्री संदीप वर्मा, क्लस्टर हेड, साउथ एशिया – Bayer कंज़्यूमर हेल्थ, ने बताया कि “विकास के सफ़र में भारत एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच गया है। माँ और भविष्य की पीढ़ी, यानी बच्चों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारे देश की प्रगति के लिए बहुत आवश्यक है। सुप्राडिन की नई प्रि-नैटल रेंज के साथ Bayer महिलाओं को किफायती, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और प्रभावी समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहा है, ताकि वो अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने में समर्थ बनें और अपने बच्चों को जीवन की सबसे अच्छी शुरुआत प्रदान कर सकें।”

Related Articles

Back to top button