दिल वालों की दिल्ली में भुवन बम ने डिज़्नी+ हॉटस्टार के ‘ताज़ा खबर सीजन 2’ का ट्रेलर लॉन्च किया

हॉटस्टार स्पेशल्स ‘ताज़ा खबर सीजन 2’ के प्रशंसकों के बीच, इसके कलाकारों और क्रू ने शो का ट्रेलर लॉन्च किया है। दिल्ली के ही भुवन बम द्वारा अभिनीत और चहेता किरदार वस्या उस कॉलेज में अपना जोश और जलवा बिखेरता नजर आया, जहाँ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ट्रेलर जारी किया गया।
मजा यहीं खत्म नहीं हुआ! कलाकारों ने मशहूर इंडिया गेट का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने शहर के जीवंत माहौल का आनंद उठाया। ‘ताज़ा खबर 2’ का जादू तब ज्यादा चलने लगा, जब टीम ने फोटो खिंचवाये और अपनी कहानियाँ शेयर की। इस तरह वस्या का सफर स्क्रीन से बाहर निकलकर दिल्ली की गलियों में पहुँच गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पदोन्नति, जो शीर्ष छात्रों, प्रमुख बुनियादी ढांचे और गतिशील अवसरों के साथ भविष्य के नेताओं को आकार देती है। प्रमोशंस के दौरान नये सीजन के बारे में चर्चा भी हुई। किरदारों की चुनौतियों और दर्शकों के लिये आ रहे ट्विस्ट्स पर बात हुई। भुवन बम का जन्मस्थान होने के नाते दिल्ली उनके लिए खास मायने रखती है और यहाँ के प्रशंसकों की जिंदादिली ने आने वाली सीरीज का रोमांच बढ़ा दिया।
वस्या का किरदार निभा रहे भुवन बम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली लौटने पर हमेशा ऐसा लगता है कि जैसे मुझे प्यार से गले लगाया जा रहा हो। और एसआरसीसी में डिज़्नी+ हॉटस्टार की ‘ताज़ा खबर सीजन 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने का अनुभव बेहतरीन रहा। ट्रेलर के लिये इतने सारे स्टूडेंट्स को चीयर करते देखने से मुझे लगा कि मैं बिलकुल सही जगह पर हूँ। ऐसा लगा कि हर काम अच्छी तरह से हो गया, यहाँ पलने-बढ़ने से लेकर अपने शहर के साथ यह पल साझा करने तक।
खतरनाक युसुफ अख्तर की भूमिका निभा रहे जावेद जाफरी ने कहा, ‘‘डिज़्नी+ हॉटस्टार के ‘ताज़ा खबर सीजन 2’ का हिस्सा बनने का सफर मेरे लिये बेहतरीन रहा। एसआरसीसी में हुए ट्रेलर लॉन्च को मैं कभी नहीं भूल सकता। सभी दर्शकों का रोमांच और उत्साह देखकर मैं दंग रह गया।
‘ताज़ा खबर 2’ के निर्माता रोहित राज ने कहा, ‘’मैं जब दिल्ली पहुँचा, तब मुझे लगा कि कुछ बेहतरीन होने वाला है और ऐसा ही हुआ! इंडिया गेट जाना और इतने सारे प्यारे-प्यारे फैंस से मिलना बेहतरीन ही था।
मधु का किरदार अदा कर रहीं श्रिया पिलगांवकर ने भी अपना रोमांच दिखाते हुए कहा, ‘‘एसआरसीसी में डिज़्नी+ हॉटस्टार की ‘ताज़ा खबर सीजन 2’ का ट्रेलर लॉन्च और इंडिया गेट पर इतने सारे लोगों के सामने जाने का अनुभव बेहद खास था। 2000 स्टूडेंट्स के सामने जाना और ‘ताज़ा खबर सीजन 2’ के लिये उनके चीयर्स और तालियों की गड़गड़ाहट सुनना खुश करने वाला अनुभव था।
संगीतकार कुशल पोकराल ने कहा, “एसआरसीसी के इतने सारे स्टूडेंट्स के सामने परफॉर्म करने का अनुभव बेमिसाल था। लोगों के जोश और उत्साह से मुझे जबर्दस्त खुशी मिली, जो मुझे पहले कभी नहीं मिली थी। मैं खुशी और उमंग से भर गया था। यह पल हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं उत्साहित हूँ कि डिज़्नी+ हॉटस्टार पर आ रही ताज़ा खबर के जश्न में हमें यह खास अनुभव मिला।
ताज़ा खबर सीजन 2 में किस्मत, खतरे और छुटकारे की निर्णायक कहानी देखिये, 27 सितंबर 2024 से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर~



