एक्सक्लूसिव खबरें

फिल्म खेल खेल में

फिल्म  रिव्यू                  खेल खेल में

कलाकार                       अक्षय कुमार , वाणी कपूर , एमी विर्क , तापसी पन्नू , आदित्य सील , प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान
लेखक                          मुदस्सर अजीज और सारा बोदिनार
निर्देशक                       मुदस्सर अजीज
निर्माता                       भूषण कुमार , कृष्ण कुमार , विपुल डी शाह , अश्विन वरदे , राजेश बहल , शशिकांत सिन्हा और फिरूजी खान
रेटिंग                           3/5
‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसके सामने ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ की चुनौती है| ये फिल्म सात दोस्तों की कहानी है जिसमें उनका खेल उनके गले की हड्डी बन जाता है और बात सुसाइड तक पहुंच जाती है.

सात दोस्तों की कहानी एक जोड़ा है प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर ऋषभ मलिक (अक्षय कुमार) और लेखिका वर्तिका (वाणी कपूर) का, वर्तिका उसकी दूसरी बीवी है, पहली बीवी से एक किशोर बेटी है, वर्तिका ऋषभ एक तरह से तलाक के मुहाने पर खड़े हैं. दूसरा जोड़ा है हरप्रीत (तापसी) पन्नू और हरप्रीत (एमी विर्क) का, पेशे से ऑटोमोबाइल व्यवसाई हैं हरप्रीत. तीसरा जोड़ा है समर (आदित्य सील) और नैना (प्रज्ञा) का, समर कभी प्रज्ञा की कंपनी में काम करता था, प्रज्ञा से शादी करके पूरी कंपनी का दामाद बन गया है. जबकि सातवां है कबीर (फरदीन खान), जो एक स्कूल में क्रिकेट कोच था, जिसका कॉन्ट्रैक्ट हाल ही में खत्म हुआ है. सुसाइड तक पहुंच जाता है खेल ये सातों दोस्त वर्तिका की छोटी बहन की शादी में जयपुर आये हुए हैं. एक होटल में सारे मेहमान रुके हुए हैं, कई दिन रुकना है, सारी रस्में वहीं संपन्न होनी हैं. ऐसे में सातों दोस्त सोने से पहले आपस में एक गेम प्लान करते हैं, एक अनोखा गेम जिसमें सबको करना है सच का सामना. सबके मोबाइल फोन एक मेज पर रख दिये जाते हैं और हर किसी को अपने कॉल या मेसेज को सबको पढ़ाना या सुनाना जरूरी होगा. फिर जब खेल शुरू होगा तो आप सीट से उठ नहीं पायेंगे. फन में शुरू हुआ ये गेम आत्महत्या की कोशिश तक पहुंच जाता है.  फिल्म के साथ अगर आप एक बार जुड़ जाते हैं तो आपको मजा आना तय है, लेकिन ज्यादा दिमाग लगाया कि कैसे सात में से एक समलैंगिक, एक का बॉस से अफ़ेयर, एक का पुरानी दोस्त से अफेयर, एक पति के कार में जीपीएस ट्रैकिंग करने वाली, एक के स्पर्म कम और एक को होटेल्स में एस्कॉर्ट मंगाने की जरूरत पड़ती हो.

 

 

Related Articles

Back to top button