महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य, एडवांस्ड फर्टिलिटी केयर और सद्भावनापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित रहेगी दिल्ली शाखा, माननीय सांसद बांसुरी स्वराज ने किया उद्घाटन

संपूर्ण हेल्थ एन्क्लेव (शी) ने अपनी दिल्ली शाखा शी देल्ही के साथ दिल्ली-एनसीआर में कदम रख दिया है। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में ग्रेटर कैलाश – 2, नई दिल्ली में शी देल्ही का उद्घाटन किया गया। इस नए सेंटर के माध्यम से इस क्षेत्र और आसपास की महिलाओं को एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, वेलनेस और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। यहां भरोसे, पारदर्शिता और संवेदना को केंद्र में रखते हुए हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइड की जाएगी।
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद बांसुरी स्वराज ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। मालवीय नगर के माननीय विधायक श्री सतीश उपाध्याय, भाजपा के पूर्व राज्य प्रमुख श्री वीरेंद्र सचदेवा, हेल्थ एजुकेटर श्री अखिल ठाकुर, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट श्री गौतम लाहिड़ी, अगरतला प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट श्री प्रणब सरकार, डीपीएस के प्रो वाइस चांसलर श्री सौरभ गोस्वामी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े कई अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
डॉ. सुतापा सेन और डॉ. प्रतिम सेनगुप्ता द्वारा स्थापित शी देल्ही को एक ऐसे सेंटर के तौर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जो मरीजों को प्राथमिकता में रखते हुए एडवांस्ड रीप्रोडक्टिव मेडिसिन उपलब्ध करा सके। स्वदेशी विशेषज्ञता के माध्यम से विश्व स्तरीय फर्टिलिटी एवं वीमेंस हेल्थकेयर प्रदान करते हुए शी देल्ही माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में भी योगदान दे रहा है।
डॉ. सुतापा सेन ने कहा, ‘‘संपूर्ण’ शब्द अपने आप में ही महिलाओं की संपूर्ण देखभाल का प्रतीक है। महिलाएं सिर्फ समाज की रीढ़ ही नहीं, बल्कि हर परिवार का दिल होती हैं। अगर महिलाएं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाती हैं तो परिवार के साथ-साथ पूरा समाज भुगतता है। शी का वादा है कि महिलाओं को वह देखभाल मिले, जिसकी वे हकदार हैं।’
डॉ. प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली ने हमें देश और दुनिया के सामने खुद को प्रस्तुत करने का सही मंच दिया है। हेल्थकेयर का मतलब सिर्फ इलाज नहीं होता है। मरीज इलाज के साथ-साथ भरोसा, पारदर्शिता और अपनापन भी चाहते हैं। शी देल्ही के साथ हमारा यही लक्ष्य है। हमने विगत वर्षों में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में हेल्थकेयर के कई सेगमेंट में काम किया है। हमारा लक्ष्य महिलाओं के लिए एक ऐसा सेंटर स्थापित करना है, जिसकी पहचान गिनती नहीं गुणवत्ता हो।’ इस सेंटर में आईवीएफ, आईसीएसआई जैसी सर्विसेज के साथ-साथ एंब्रायो डेवलपमेंट पर नजर रखने के लिए एंब्रायोस्कोप टाइम-लैप्स सिस्टम की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां अत्याधुनिक एंब्रायोलॉजी लैब के माध्यम से फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की सुविधा भी मिलेगी। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. सुतापा सेन ने कहा, ‘बच्चा नहीं होना किसी भी दंपति के लिए भावनात्मक रूप से बहुत मुश्किल पल होता है। डर, भ्रम और निराशा के उस दौर में उन्हें सिर्फ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की नहीं, बल्कि सहानुभूति एवं सही मार्गदर्शन की भी जरूरत होती है। यहां हम चाहते हैं कि हर महिला आसानी से और खुलकर अपनी बात रख सके।’
शी देल्ही में जल्द ही वेलनेस प्रोग्राम और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सर्विस शुरू की जाएगी। डॉ. सेन ने कहा, ‘आज के समय में प्रिवेंटिव हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ी है, विशेषरूप से युवतियों में। हम ऐसी सर्विस देना चाहते हैं, जिससे सिर्फ प्रेग्नेंसी या फर्टिलिटी के मामले में ही नहीं, बल्कि महिलाओं को हर स्टेज पर सपोर्ट मिले।’ आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. सेनगुप्ता ने जूनियर डॉक्टरों एवं एंब्रायोलॉजिस्ट के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने की बात भी कही।



