Business

स्विगी डाइनआउट द्वारा दिल्ली डाइनिंग फेस्ट का शुभारंभ

भारत में घर से बाहर खाने-पीने के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं और इसी को ध्‍यान में रखकर स्विगी डाइनआउट ने एक अनूठा दिल्ली डाइनिंग फेस्ट शुरु किया है, यह फेस्ट दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में 31 जुलाई, 2025 तक चलेगा। शहर के खाने-पीने के दीवानों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया यह फेस्ट कुछ सबसे लोकप्रिय, जीवंत और ट्रेंडिंग रेस्‍टोरेंट में शानदार छूट और फ्रीबी का भरोसा दिलाता है। लजीज खाने के शौकीन दिल्ली-एनसीआर के टॉप रेस्‍टोरेंट में 60% तक की छूट के साथ-साथ कॉम्प्लिमेंट्री कॉकटेल, डेजर्ट और मॉकटेल जैसी चीजों का आनंद मुफ्त में ले सकते हैं। इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को बस स्विगी ऐप पर स्विगी डाइनआउट सेक्शन में जाकर अपनी टेबल प्री-बुक करनी है।

दिल्ली डाइनिंग फेस्ट, दिल्ली-एनसीआर के सबसे पसंदीदा रेस्‍टोरेंट जैसे कि बजिंग रूफटॉप, आरामदायक कैफ़े और फेमिली फेवरेट रेस्‍टोरेंट में चल रहा है। शहर के पसंदीदा रेस्टोरेंट में One8 कम्यून, यस मिनिस्टर – पब एंड किचन, इक्क पंजाब, द बारबेक्यू टाइम्स, Ce La Vie किचन एंड बार, द टेरेस रेस्ट्रो-लाउंज, माई बार हेडक्वार्टर, द GT रोड, कैनोपी पूल बार एंड लाउंज, द बाइकर्स कैफे क्लासिक, द स्काई हाई, गैस्ट्रोनॉमिका किचन एंड बार, समव्हेयर रेस्टोरेंट एंड बार, ड्यूटीफ्री कोर्टयार्ड, क्लॉक टॉवर और कई अन्य शामिल हैं।

स्विगी डाइनआउट के रेवन्‍यू एंड मार्केटिंग के AVP, ध्रुवीश ठक्कर ने कहा, “दिल्ली का खाने से हमेशा करीबी रिश्‍ता रहा है। दिल्ली डाइनिंग फेस्ट की मदद से हम लजीज खाने को पहले से कहीं अधिक सुलभ और आकर्षक बनाकर इस रिश्ते और मजबूत बना रहे हैं। स्विगी डाइनआउट में, हमारा मकसद शहर की सबसे पसंदीदा जगहों पर भारत में बाहर खाने के अनुभव को यादगार और मजेदार बनाना है।

Related Articles

Back to top button