नेहरू वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 नेशनल फाइनल्स के चैंपियन बने

भारत का सबसे बड़ा स्कूल-आधारित बास्केटबॉल प्रोग्राम, एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 नेशनल टूर्नामेंट 2025-26, सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेहरू वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली ने लड़कों का खिताब जीता, जबकि सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना ने लड़कियों की कैटेगरी में जीत दर्ज की।
एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 नेशनल फाइनल्स ने देशभर में आयोजित रीजनल टूर्नामेंट्स का समापन किया, जो दस शहरों – बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, इंदौर, कोच्चि, लुधियाना, मुंबई, प्रयागराज और उदयपुर – में खेले गए थे। इस साल के प्रोग्राम में पूरे भारत के लगभग 8000 बच्चों ने 900 से अधिक स्कूलों से भाग लिया। टूर्नामेंट का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के सहयोग से किया गया, जबकि स्केचर्स – जो एक ग्लोबल परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल फुटवियर एवं अपैरल ब्रांड है – ने आधिकारिक किट पार्टनर के रूप में खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का गियर उपलब्ध कराया।
एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 ऑल-स्टार चैम्पियनशिप में बेंगलुरु ऑल-स्टार टीम ने लड़कियों का खिताब जीता, जबकि दिल्ली ऑल-स्टार टीम ने लड़कों का ताज अपने नाम किया। ‘एसीजी मोस्ट इम्प्रूव्ड टीम’ कैटेगरी में शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर (अंडर-14 गर्ल्स) और एसके स्कूल, उदयपुर (अंडर-14 बॉयज़) को टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार विकास और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।.
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना (अंडर -14 गर्ल्स) की जिया सोढ़ी और नेहरू वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली (अंडर -14 बॉयज़) के जतिन शर्मा को ‘स्केचर्स मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत उपलब्धियों में, मुंबई ऑल-स्टार टीम (अंडर -14 गर्ल्स) की ध्रुवी पिसल 71 पॉइंट्स के साथ टॉप स्कोरर बनीं, जबकि मा शारदा पब्लिक स्कूल की पी. अंतराराव ने सबसे ज्यादा 3-पॉइंटर्स (21) दर्ज किए। अंडर -14 बॉयज़ कैटेगरी में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, प्रयागराज के मोहम्मद समीर ने 97 पॉइंट्स और 28 तीन-पॉइंटर्स के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
छह दिन तक चले नेशनल फाइनल्स का आयोजन 19 से 24 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर एरीना में हुआ। इसमें ऑन-कोर्ट मुकाबलों के साथ ऑफ-कोर्ट गतिविधियों का भी शानदार मिश्रण देखने को मिला, जिसमें ट्रॉफी रिवील और सभी खिलाड़ियों के लिए इंटरैक्टिव एंगेजमेंट ज़ोन शामिल था। इसके अलावा, इस इवेंट में एसीजी जूनियर एनबीए रेफरी क्लिनिक आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पूर्व एनबीए G लीग और बास्केटबॉल अफ्रीका लीग (BAL) के रेफरी ग्रेग डैंड्रिज ने किया। इस क्लिनिक ने अधिकारियों को अपनी स्किल्स निखारने का बेहतरीन अवसर दिया। साथ ही, एसीजी जूनियर एनबीए कोचेस क्लिनिक भी आयोजित हुआ, जिसे HPC – इंडिया बास्केटबॉल लीग के टेक्निकल डायरेक्टर मार्टिन क्लार्क और HPC – इंडिया बास्केटबॉल लीग के मेन्स बास्केटबॉल हेड कोच जेक जॉब्लिंग ने संचालित किया। इसने प्रोग्राम को और भी समृद्ध बनाया।
एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 नेशनल टूर्नामेंट के परिणाम:
एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 नेशनल फाइनल्स
कैटेगरी
U-14 बॉयज़
U-14 गर्ल्स
विजेता
नेहरू वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना
1st रनर-अप
महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, प्रयागराज
प्रोविडेंस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोच्चि
2nd रनर-अप
ITM ग्लोबल स्कूल, इंदौर
मा शारदा पब्लिक स्कूल, प्रयागराज
एसीजी जूनियर एनबीए 3v3 ऑल-स्टार चैम्पियनशिप
कैटेगरी
U-14 बॉयज़
U-14 गर्ल्स
विजेता
दिल्ली ऑल-स्टार बॉयज़ टीम
बेंगलुरु ऑल-स्टार गर्ल्स टीम
1st रनर-अप
बेंगलुरु ऑल-स्टार बॉयज़ टीम
चेन्नई ऑल-स्टार गर्ल्स टीम
2nd रनर-अप
लुधियाना ऑल-स्टार बॉयज़ टीम
मुंबई ऑल-स्टार गर्ल्स टीम
ACG मोस्ट इम्प्रूव्ड टीम
कैटेगरी
U-14 बॉयज़
U-14 गर्ल्स
विजेता
SK स्कूल, उदयपुर
शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर
एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम लगातार भारतीय युवाओं की ज़िंदगी पर सकारात्मक असर डालते हुए उन्हें बास्केटबॉल की बुनियादी स्किल्स और वैल्यूज़ सिखा रहा है। 2013 में भारत में लॉन्च होने के बाद से जूनियर एनबीए प्रोग्राम 35 शहरों में 1.5 करोड़ से अधिक बच्चों और 15,000 फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर्स तक पहुँच चुका है। एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम, एनबीए के भारत में ग्रासरूट्स बास्केटबॉल डेवलपमेंट प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें एनबीए बास्केटबॉल स्कूल भी शामिल है – यह 13 शहरों में 6 से 18 साल के लड़के और लड़कियों के लिए ट्यूशन-आधारित बास्केटबॉल डेवलपमेंट प्रोग्राम है।
खिलाड़ी, कोच और परिवार इस साल के एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी एनबीए इंडिया के सोशल मीडिया चैनल्स – फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और यूट्यूब – पर पा सकते हैं। फैंस लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट्स, स्कोर्स, स्टैट्स, शेड्यूल्स और वीडियो देखने के लिए एनबीए ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।



