26 अक्टूबर 1947 जम्मू कश्मीर का भारत में विलय दिवस की शुभकामनाएं :खोसला

दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने जम्मू कश्मीर के भारत के साथ 26 अक्टूबर 1947 को विलय दिवस की दी मुबारकबाद और कहां की 1947 से लेकर अब तक जम्मू कश्मीर में विवाद चल रहे हैं 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार द्वारा धारा 370 का पतन किया गया 2024 चुनाव में मोदी विरोधी पार्टी को विजय प्राप्त हुई और मुख्यमंत्री भी बना खोसला ने बताया कि इतिहास गवाह है महाराजा हरि सिंह जी ने किस प्रकार भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए!साल के दसवें महीने की 26 तारीख देश के ऐतिहासिक और भौगोलिक स्वरूप के निर्धारण में बहुत खास है। यह उन दिनों की बात है, जब 1947 में हिंदुस्तान पाकिस्तान के बंटवारे की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी। हर तरफ अफरा-तफरी और अनिश्चितता का माहौल था। ऐसे में हमसाया देश आक्रामक हो उठा और बंटवारे के बाद अस्तित्व में आए पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया।
परिस्थितियों को देखते हुए कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया। इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर होते ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर हमलावर पड़ोसी की सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया।
मोदी सरकार के एम फैसला से सभी परेशान है जो भी फैसला हैं भारत हित में है हालांकि हिंदू मुस्लिम विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है हम सब भारत में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम ,सिख इसाई को अपने धर्म से पहले राष्ट्र धर्म कब सोचना चाहिए जिससे भारत का और सभी का उत्थान कोई भी मुल्क नहीं चाहता कि भारत राखी करें यह हर भारतीय की कमजोरी का फायदा उठाते हैं हम सबको एकजुट होकर एकता दिखानी चाहिए जय हिंद जय भारत



