हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 29 सितंबर, 2024 को आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के शुभारंभ की घोषणा के साथ ग्रामीण कुपोषण से बचाव हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस ऐतिहासिक आयोजन के उपलक्ष्य में, कंपनी ने आधिकारिक मैराथन पोस्टर लॉन्च किया, जिसमें जिंक सिटी के रूप में भी जाने जाने वाले उदयपुर में रन फाॅर जीरो हंगर के नेक उद्धेश्य से उपस्थित अतिथियों को रूबरू कराया।
दौड़ के दिन की आधिकारिक जर्सी, का अनावरण, उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं मैराथन धावक अरुण मिश्रा और एनीबडी कैन रन, एबीसीआर के संस्थापक डॉ. मनोज सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। जिसमें शांत फतेह सागर झील का प्रतिनिधित्व करने वाले शानदार नीले रंग शामिल है।
वर्चुअल रूप से शामिल होते हुए, हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीण कुपोषण से बचाव की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि कैसे मैराथन में लोगों को एकजुट करने की शक्ति है।कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उदयपुर की विरासत, दौड़ने के महत्व और जिंक-पोषक तत्वों से भरपूर भोजन के माध्यम से ग्रामीण कुपोषण से बचाव के महत्वपूर्ण कारण के बारे में बात की। विश्व प्रसिद्ध, सैंड आर्टिस्ट सैंड कौशिक ने एक ऐसी कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें उदयपुर के समृद्ध इतिहास और मैराथन के मिशन का सार समाहित था।
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि, प्राकृतिक सौदर्य से परिपूर्ण, पूर्व का वेनिस कहे जाने वाले उदयपुर का दर्जा इस मैराथन के आयोजन से साथ ही विश्व मानचित्र पर अंकित होगा। उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, उदयपुर संस्कृति की भूमि है और यह अपने आयोजनों के लिए जाना जाता है। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि, मैराथन तनाव दूर करने, तनाव कम करने और हर मोड़ पर जोश और उमंग को तलाशने का नया अवसर है। देश भर में अपने मैराथन अनुभवों के दौरान, मैं अविश्वसनीय लोगों से मिला हूं और प्रत्येक शहर के नए पहलुओं को जाना है। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन विश्व के प्रतिभागियों को जीरो हंगर के नेक उद्धेश्य के लिए एकजुट करेगी।



