Entertainment

कारखानों से लेकर जंगलों तक : दुनिया को जानें, सोनी बीबीसी अर्थ के साथ

सोनी बीबीसी अर्थ दर्शकों के लिए प्रेरणा और मनोरंजन से भरपूर शोज की रोमांचक श्रृंखला लेकर आ रहा है। ‘इनसाइड द फैक्ट्री’ में रोजमर्रा के उत्पादों को बनाने की जटिल प्रक्रियाओं से लेकर ‘मैमल्स’ में स्तनपायी जीवों की अनोखी दुनिया तक, इन शोज को देखकर दर्शकों को खूब मजा आएगा।
‘इनसाइड द फैक्ट्री’ का यह आठवाँ सीजन है, जिसमें दर्शक यूरोप के सबसे बड़े कारखानों का दिलचस्प भ्रमण करेंगे। 7 अक्टूबर, 2024 के दिन लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं के पीछे का विज्ञान देखने का मौक़ा मिलेगा, जिसमें जीन्स से लेकर बाथ बॉम्‍ब्‍स और जेलीबीन्स तक के उत्‍पादन की जानकारी मिलेगी।

साथ ही, 21 अक्टूबर, 2024 को ‘मैमल्स’ में दर्शकों को प्राणी जगत के अद्भुत दर्शन होंगे। छः भागों की इस सीरीज में नन्हें इट्रस्केन छछूंदर से लेकर विशाल ब्लू व्हेल तक स्तनपायी जानवरों की विविधता और अनुकूलनशीलता को दर्शाया गया है। देखें और जानें कि कठिन वातावारण में ये जंतु किस प्रकार फलते-फूलते हैं और बदलती दुनिया में की चुनौतियों का किस प्रकार सामना करते हैं। आप इस सीरीज में उन जानवरों की बुद्धिमत्ता, सामाजिकता, और दृढ़ता देखने के साथ हमारी पृथ्वी के क्रमिक विकास का परिदृश्य देखेंगे।
सोनी बीबीसी अर्थ पर इन मंत्रमुग्‍ध करने वाले प्रीमियर्स को देखना नहीं भूलें। इनसाइड द फैक्ट्री का प्रीमियर 07 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे और मैमल्स का प्रीमियर 21 अक्टूबर को रात के 09:00 बजे होने जा रहा है। दोनों शो का प्रसारण इस चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button