Business

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वैलरी लांच

दुनिया की प्रमुख डायमंड कंपनी डी बीअर्स ग्रुप का फॉरएवरमार्क ब्रांड आज भारत में लॉन्च हुआ। नई दिल्ली में खुला पहला फ्लैगशिप स्टोर भारत में ब्रांड की शुरुआत का प्रतीक है।फॉरएवरमार्क का मकसद अब महिलाओं के लिए रोज़मर्रा की ज्वैलरी को विशेष बनाना है। नई कैंपेन “दिस वन्स फॉर मी” महिलाओं की स्वतंत्रता, व्यक्तित्व और आत्म-उत्सव को सेलिब्रेट करती है। हर डायमंड पर यूनिक अंकन होता है, जो उसकी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभता को दर्शाता है। ब्रांड के सीईओ सैंड्रिन कोंसाइलेयर ने कहा कि भारत में डायमंड ज्वैलरी की बढ़ती मांग और सांस्कृतिक जुड़ाव के चलते यह लॉन्च बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं, श्वेता हरित, सीईओ फॉरएवरमार्क, ने बताया कि 2025 तक भारत में 15 और स्टोर्स और 2030 तक 100 स्टोर्स खोलने की योजना है।

भारत लॉन्च के अवसर पर दो दिवसीय इवेंट में ब्रांड की नई कहानी, कलेक्शन और एक्सपीरियंस पेश किए गए, जिसमें फैशन, लक्ज़री, म्यूजिक और आर्ट का संगम देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button