Entertainment

अयोध्या की यात्रा से लेकर सेट पर जश्न मनाने तक, सोनी सब के कलाकारों ने अपने ऑनस्क्रीन परिवारों के साथ अपने रोमांचक दिवाली प्लान को शेयर किया

रोशनी का त्यौहार दिवाली एकता, खुशी और जश्न का त्यौहार है। इस साल सोनी सब के चहेते कलाकार न केवल अपने शो के जरिए, बल्कि सेट पर भी त्यौहार की खुशियाँ फैला रहे हैं। श्रीमद् रामायण में श्री राम का किरदार निभा रहे सुजय रेउ ने कहा, “अभिनेता होने के नाते हम अक्सर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने से चूक जाते हैं, खासकर आउटडोर शूटिंग के दौरान। लेकिन सेट एक दूसरे परिवार की तरह बन जाता है और हम सब मिलकर जश्न मनाते हैं। यह दिवाली मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं श्री राम का किरदार निभा रहा हूं और अयोध्या जाऊंगा।

बादल पे पाँव है में रजत खन्ना की भूमिका निभा रहे आकाश आहूजा ने कहा, “दिवाली एक बहुत ही खास समय है। अभिनेता होने के नाते हमें अक्सर अपने एपिसोड को समय पर दिखाने के लिए त्यौहारों के दौरान भी काम करना पड़ता है। टीम हमारे शेड्यूल को मैनेज करने का एक अद्भुत काम करती है। हम अपने सह-कलाकारों के साथ बिताए गए समय का अधिकतम लाभ उठाते हैं। सेट पर ही त्यौहारों का आनंद लेना सुनिश्चित करते हैं। श्रीमद् रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा, “मैंने हमेशा अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई है, लेकिन इस बार यह पहली बार होगा जब मुझे उनके साथ त्योहार मनाने का मौका नहीं मिलेगा। श्रीमद् रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे बसंत भट्ट ने कहा, “दिवाली का मतलब है मेल-जोल और सेट पर होने पर मुझे भी यही महसूस होता है। अपने सह-कलाकारों और क्रू के साथ काम करते हुए हम एक परिवार की तरह बन गए हैं।

बादल पे पांव है में बानी का किरदार निभाने वाली अमनदीप सिद्धू ने कहा: “मुझे अपने सह-कलाकारों के साथ सेट पर त्यौहार मनाना, क्रू के साथ छोटे-छोटे उपहार, चॉकलेट और मिठाइयाँ बाँटना बहुत पसंद है, खासकर उन लोगों के साथ जो अपने परिवारों से दूर हैं।

सोनी सब पर हर सोमवार से शनिवार तक, श्रीमद् रामायण और बादल पे पांव है में त्यौहारों की मस्ती देखें!

Related Articles

Back to top button