‘क्रू’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक मज़ेदार पारिवारिक अनुभव के लिए हो जाइए तैयार… प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर

फिल्म ‘क्रू’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 25 अगस्त को दोपहर 1 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है!’क्रू’ में शानदार कलाकार और मजेदार कहानी है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और सिनेमाघरों में प्रदर्शन के दौरान इसे हर उम्र के दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सफलता इसकी अपील को साफ बयां कर देती है। यह फिल्म मध्यम वर्ग के संघर्षों को दर्शाती है, जिनमें पैसों, नैतिकता और अनचाही नौकरियों को लेकर संघर्ष दिखाए गए हैं, जिन्हें एक मनोरंजक और विश्वसनीय कहानी के जरिए बखूबी परोसा गया है।
यह फिल्म बेशुमार चमक-दमक, ग्लैमर और बढ़िया पलों से सराबोर है, और हास्य और जज़्बातों का एक मनोरंजक पैकेज पेश करती है। फिल्म ‘क्रू’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 25 अगस्त को दोपहर 1 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है! ‘क्रू’ में शानदार कलाकार और मजेदार कहानी है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और सिनेमाघरों में प्रदर्शन के दौरान इसे हर उम्र के दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सफलता इसकी अपील को साफ बयां कर देती है। यह फिल्म मध्यम वर्ग के संघर्षों को दर्शाती है, जिनमें पैसों, नैतिकता और अनचाही नौकरियों को लेकर संघर्ष दिखाए गए हैं, जिन्हें एक मनोरंजक और विश्वसनीय कहानी के जरिए बखूबी परोसा गया है।
यह फिल्म बेशुमार चमक-दमक, ग्लैमर और बढ़िया पलों से सराबोर है, और हास्य और जज़्बातों का एक मनोरंजक पैकेज पेश करती है। एक मजेदार कहानी के अलावा फिल्म के साउंडट्रैक ने भी पहली बार में ही लाखों दिलों को जीत लिया। फिल्म का बेहतरीन गाना ‘नैना’ तुरंत ही घर-घर में हिट हो गया। इस फिल्म की सबसे बेहतरीन धुनों में से एक है मशहूर गाने ‘चोली’ का रीमेक। डकैती पर आधारित ये कॉमेडी फिल्म तीन बिंदास फ्लाइट अटेंडेंट्स की कहानी है, जो सोने की तस्करी के जाल में फंस जाती हैं। जो किस्सा मस्ती और खेल से शुरू होता है, वो तब एक बड़ा मोड़ लेता है, जब उनकी अंतरात्मा जाग जाती है और फिर उनकी ज़िंदगी और ज्यादा उलझ जाती है।



