चंडीगढ़ की गीतांजलि अरोड़ा का ग्लोबल मंच पर जलवा, दोहरी उपलब्धि से बढ़ाया देश का मान

चंडीगढ़। ग्लैमर, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के संगम पर चंडीगढ़ की गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खास पहचान बनाई है। Mrs International Global 2026 में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल करने के साथ उन्हें ‘क्वीन ऑफ फिलैंथ्रॉपी 2026’ के सम्मान से भी नवाजा गया। उनकी इस दोहरी उपलब्धि ने न केवल चंडीगढ़, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
गीतांजलि की सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर हौसले बुलंद हों और अपने सपनों को साकार करने का जुनून हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। गीतांजलि को मिला ‘क्वीन ऑफ फिलैंथ्रॉपी 2026’ का सम्मान उनकी उपलब्धियों में एक अलग आयाम जोड़ता है। यह सम्मान सामाजिक सरोकारों और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता के महत्व को भी रेखांकित करता है।
गीतांजलि अरोड़ा की यह कामयाबी उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती हैं, लेकिन जिम्मेदारियों के चलते अक्सर अपने अरमान पीछे छोड़ देती हैं। उनकी उपलब्धि का संदेश साफ है—सफलता के लिए उम्र या पेशा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति मायने रखती है।



